Honda का डबल धमाका, नए इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक से एक साथ हटाया पर्दा, यहाँ जानें डिटेल्स

Honda का डबल धमाका, नए इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक से एक साथ हटाया पर्दा, यहाँ जानें डिटेल्स

ऑटोमोबाइल, डेस्क रिपोर्ट। वाहन निर्माता कंपनी Honda ने अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक से पर्दा हटा दिया है। होंडा ने अपनी नई नियो रेट्रो रोडस्टार बाइक CB300R और नए इलेक्ट्रिक स्कूटर EM1 का खुलासा कर दिया है। दोनों वाहनों की चर्चा काफी लंबे समय से थी और आज कंपनी ने इनसे पर्दा हटा दिया है। बता दें कंपनी पहली बार यूरोप के बाजारों में इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च कर रही है। आइए जानें दोनों वाहनों के बारे में विस्तार से-

नया इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाएगा धमाल 

EICMA कार्यक्रम के दौरान होंडा ने EM1 से पर्दा हटा दिया है। कंपनी 2025 तक 10 इलेक्ट्रिक स्कूटर को पेश करने की तैयारी में लगी है। EM1 कंपनी का हल्का और कॉम्पैक्ट स्कूटर है। जिसमें बड़ा फुटबोर्ड और रियर कैरियर मिलता है। यह भी कहा जा रहा है की स्कूटर सिंगल चार्ज पर 40 किलोमीटर तक की रेंज देगा। स्कूटर में Removable बैटरी मिलती है। बहुत जल्द यह नया स्कूटर भारत के बाजारों में लॉन्च होगा। हालांकि अब तक कंपनी इसकी अपडेट नहीं दी है।

यह भी पढ़ें…Mr. India में कॉकरोच ने पी थी शराब, Old Monk में डुबकी लगाकर की एक्टिंग

Honda CB300R से हट चुका है पर्दा

होंडा 2023 Honda CB300R से पर्दा हटा दिया है। बाइक के दो नए कलर वेरिएनी पेश किए गए हैं, जिसमें येलो, Matte ब्लैक और Pearl डस्क शामिल हैं। नई Honda CB300R में राउन्ड हेडलाइट फ्रंट में मिलता है। साथ ही स्प्लीट स्टाइल सीट और साइड स्लंग Exhaust भी मिलता है। नई बाइक में 286cc सिंगल सिलेंडर लिक्विड इंजन मिलता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews