कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो Tata का Diwali डिस्काउंट ऑफर एक बार देख लीजिये

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो Tata का Diwali डिस्काउंट ऑफर एक बार देख लीजिये

ऑटोमोबाइल, डेस्क रिपोर्ट। अक्टूबर का महीना त्योहारों का महीना है और इसी को ध्यान में रखते हुए Tata ने डिस्काउंट ऑफर की पेशकश की है , यदि आप इस महीने कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो टाटा आपको Diwali ऑफर दे रहा है।

अक्टूबर महीने के लिए कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने कस्टमर्स के लिए स्पेशल डिस्काउंट ऑफर पेश किये हैं।  टाटा के इस दिवाली डिस्काउंट ऑफर (Tata Cars Diwali 2022 Discounts) में आपको 60,000/- रुपये तक का फायदा मिल सकता है। टाटा  इस ऑफर का फायदा अल्ट्रोज, टियागो, टिगोर, हैरियर और सफारी पर दे रही है।

ये भी पढ़ें – Honor X40GT का पहला लुक आया सामने, कुछ दिनों में होगा लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और अन्य डिटेल्स

अच्छी बात ये है कि इस डिस्काउंट का फायदा पेट्रोल के साथ CNG मॉडल पर भी मिलेगा। एक बात और ऑफर का फायदा कैश और एक्सचेंज दोनों मोड में मिलेगा, ध्यान रहे ऑफर 31 अक्टूबर तक ही मान्य रहेगा। अब देखिये किस मॉडल पर कितने  का फायदा मिल रहा है।

ये भी पढ़ें – Honda ने हटाया अपनी नई और पहली इलेक्ट्रिक SUV से पर्दा, जानें कब होगी भारत में लॉन्च

  • टाटा हैचबैक अल्ट्रोज (Except DCA) पर 20 हजार रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। इस पर 10 हजार का कैश डिस्काउंट और 10 हजार का एक्सचेंज मिलेगा।
  • टाटा टियाग पेट्रोल (AMT) पर 30 हजार रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। इस पर 20 हजार का कैश डिस्काउंट और 10 हजार का एक्सचेंज मिलेगा।
  • टाटा टियागो CNG पर 30 हजार रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। इस पर 20 हजार का कैश डिस्काउंट और 10 हजार का एक्सचेंज मिलेगा।
  • टाटा टिगोर पेट्रोल मॉडल पर 30 हजार रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। इस पर 20 हजार का कैश डिस्काउंट और 10 हजार का एक्सचेंज मिलेगा।
  • टाटा टिगोर CNG पर 30 हजार रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। इस पर 20 हजार का कैश डिस्काउंट और 10 हजार का एक्सचेंज मिलेगा।
  • टाटा अपनी लग्जरी SUV हैरियर और सफारी (Except KZR) पर 40 हजार रुपए का डिस्काउंट दे रही है। ये डिस्काउंट एक्सचेंज बोनस के तहत दिया जाएगा।
  • टाटा हैरियर और सफारी (KZR) SUV पर 60 हजार रुपए का डिस्काउंट दे रही है। इसमें 20 हजार का कैश डिस्काउंट और 60 हजार का एक्सचेंज बोनस शामिल है।
Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews