Honor X40GT का पहला लुक आया सामने, कुछ दिनों में होगा लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और अन्य डिटेल्स

Honor X40GT का पहला लुक आया सामने, कुछ दिनों में होगा लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और अन्य डिटेल्स

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। बहुत जल्द मार्केट में Honor का नया स्मार्टफोन नजर आने वाला है। कंपनी ने हाल ही में टीज़र जारी करके इसकी घोषणा की थी लेकिन अब इस नए स्मार्टफोन का पहला लुक भी सामने आ चुका है। यहाँ बात Honor X40GT की हो रही है। कंपनी अपने Honor X40 को एक्सपैंड करने की सारी तैयारी कर चुकी है। हाल ही में Honor X40GT को कई सर्टिफिकेशन वेबसाईट पर भी देखा गया था। लेकिन आखिरकार का इसका पहला लुक सामने आ चुका है।

यह भी पढ़े…Honda ने हटाया अपनी नई और पहली इलेक्ट्रिक SUV से पर्दा, जानें कब होगी भारत में लॉन्च

इस महीने चीन में Honor X40GT को लॉन्च किया जाएगा। चिपसेट का भी खुलासा हो चुका है। Honor X40GT को स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट से लैस किया जाएगा। हाल ही में आई रिपोर्ट के मुताबिक Honor X40GT चीन में अक्टूबर के तीसरे हफ्ते लॉन्च हो सकता है। हालांकि ने भारत में इसके लॉन्च को लेकर कुछ नहीं कहा है, लेकिन रिपोर्ट की माने तो इसकी लॉन्चिंग भारत में जनवरी 2023 तक हो सकती है। यह कंपनी के बजट स्मार्टफोन में से एक हो सकता है।

यह भी पढ़े…Indian Air force Day 2022 : 90 साल की हुई भारतीय वायुसेना, स्थापना दिवस पर चंडीगढ़ में फ्लाई पास्ट

लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक Honor X40GT में 6000mAh की बैटरी 66W फास्ट चार्जिंग के साथ उपलब्ध हो सकती है। बैक में सर्कुलर कैमरा सेटअप मिल सकता है। जिसमें 3 ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फीचर्स को लेकर अब तक कोई कन्फर्मेशन कंपनी की ओर से नहीं दी गई है। लीक हुई जानकारी के मुताबिक Honor X40GT की कीमत 20, 000 रुपये तक हो सकती है। उम्मीद है की बहुत जल्द ब्रांड अपने इस स्मार्टफोन की जानकारी का खुलासा करेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews