आ रहा है भारत का पहला Self-Balancing इलेक्ट्रिक स्कूटर, जल्द हटेगा पर्दा, जानें कुछ खास बातें

आ रहा है भारत का पहला Self-Balancing इलेक्ट्रिक स्कूटर, जल्द हटेगा पर्दा, जानें कुछ खास बातें

Self Balancing Electric Scooter: ऑटो एक्सपो 2023 भारत में तीन साल बाद वापस आया है। जिसकी तैयारियां भी जोरों-शोरों से हो रही  है। टिकट भी भारी मात्रा में बिक रहे हैं। कई अनोखे, नए और खास वाहनों से इस ईवेंट में पर्दा हटेगा। इन्हीं में एक Liger Mobility का स्कूटर है। जो आपके अलग और विशेष फीचर्स के साथ ऑटोमोबाइल में दस्तक देने की तैयारी कर रहा है। मुंबई बेस्ड इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांड लाइगर मोबिलिटी अपना पहला स्कूटर पेश करने जा रहा है। स्कूटर सेल्फ बैलेन्सिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है।

एक्सीडेंट का खतरा होगा कम

यह नया स्कूटर कंपनी का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह भारत का भी पहला ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जो ऐसी खास तकनीक के साथ आयेगी। इसकी टू-व्हीलर की तस्वीर पहले ही सामने आ चुकी है। साथ ही कुछ Key फीचर्स का खुलासा भी हो चुका है। सेल बैलेन्सिंग टेक्नोलॉजी के जरिए एक्सीडेंट का खतरा कम होगा। जो चलाने में ज्यादा आसान और सुरक्षित होगा। साथ ही में कई बेहतरीन फीचर्स भी जोड़े गए हैं।कंपनी के मुताबिक यह इलेक्ट्रिक स्कूटर अलग होने के साथ-साथ आरामदायक और सुरक्षित अनुभव देगा, इस बात का ख्याल रखते हुए तैयार किया गया है।

स्कूटर में मिलेंगे खास फीचर्स

स्कूटर में औटोमैटिक ऑपरेशन, मैनुअल ओवरराइड, ईजी टर्निंग, अडैप्टिव बैलेंसिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी ने स्कूटर के कोस्ट इफेक्टिव होने का दावा भी किया है। कहा जा रहा है कि इस इसपर से पर्दा इस साल ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाली भारत के सबसे मोटर शो “ऑटो एक्सपो 2023” से दौरान हट सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews