WhatsApp पर आया इंस्टाग्राम जैसा फीचर, स्टेटस पर ऐसे करें दोस्तों को टैग, देखें स्टेप्स

व्हाट्सऐप स्टेटस पर यूजर्स किसी भी कॉन्टेक्ट को टैग कर पाएंगे। फीचर का लाभ उठाने के लिए यूजर्स को ऐप के लेटेस्ट वर्ज़न को इन्स्टॉल करना होगा।
WhatsApp new feature

WhatsApp New Feature: यूजर्स के सुविधाओं का ख्याल रखते हुए व्हाट्सऐप पर नए फीचर्स और अपडेट्स आते रहते हैं। मेटा के इंसटेंट मैसेजिंग प्लेटफ़ॉर्म पर जल्द ही इंस्टाग्राम जैसा एक और फीचर मिलने वाला है। इस फीचर के जरिए यूजर्स व्हाट्सऐप स्टेटस पर अपने दोस्तों और खास लोगों को टैग कर पाएंगे।

बता दें कि हाल ही में मेटा के सीईओ मार्क ज़ुकरबर्ग ने व्हाट्सऐप वीडियो कॉल्स के लिए फिलटस और बैकग्राउन्ड फीचर की घोषणा की है। जो वीडियो कॉलिंग को और भी बेहतर बनाता है। स्टेटस टैगिंग फीचर को कंपनी प्लेटफ़ॉर्म को और भी बेहतर बनाने के लिए ला रही है। कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए यह सुविधा शुरू भी हो चुकी है। बाकी अन्य उपभोक्ताओं को भी इसका लाभ जल्द ही मिलेगा। नए फीचर का लाभ उठाने के लिए यूजर्स को व्हाट्सऐप के लेटेस्ट वर्ज़न को इन्स्टॉल करना होगा।

ऐसे काम करेगा नया फीचर (WhatsApp Status Tag Feature)

यूजर्स अपने व्हाट्सऐप स्टेटस किसी भी कॉन्टेक्ट को प्राइवेट मेन्शन या टैग कर पाएंगे। टैग किए गए लोगों को नोटिफिकेशन जाएगा। इतना ही नहीं अन्य कॉन्टेक्ट को यह पता भी नहीं चलेगा कि आपने किसी को टैग किया है या नहीं। जिन लोगों को स्टेटस पर मेन्शन किया जाएगा, वे आसानी से स्टेटस को रिशेयर भी कर पाएंगे।

इन स्टेप्स को करें फॉलो (How to Tag Someone on WhatsApp Status?) 

  • अपने स्मार्टफोन में व्हाट्सऐप को खोलें।
  • स्टेटस टैब के ऑप्शन पर जाएं।
  • अब “My Status” के ऑप्शन पर जाकर स्टेटस को अपडेट करें।
  • टेक्स्ट के विकल्प में “@” के साथ किसी भी कॉन्टेक्ट को टैग करें।
  • अपने जिसे टैग किया उसे प्राइवेट नोटिफिकेशन जाएगा। वह व्यक्ति स्टेटस को शेयर भी कर पाएगा।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews