बिना इंटरनेट Gmail का इस्तेमाल करना संभव, ईमेल भेजने के लिए नहीं होगी इंटरनेट की जरूरत, जाने कैसे

बिना इंटरनेट Gmail का इस्तेमाल करना संभव, ईमेल भेजने के लिए नहीं होगी इंटरनेट की जरूरत, जाने कैसे

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। वर्षों से Gmail का इस्तेमाल डेटा के लेन-देन के लिए किया जा रहा है। अब Gmail का इस्तेमाल बिना इंटरनेट के भी किया जा सकता है, जो यूजर्स के लिए राहत की खबर है। अब यूजर्स आसान तरीके से बिना इंटरनेट कनेक्शन के ईमेल को पढ़ सकता है और कहीं भी भेज सकता है। कहा जा सकता है की Gmail अब ऑफलाइन बन चुका है, जिसका फायदा आसानी से लोग उठा सकते हैं। तो आइए जाने आप कैसे ऑफलाइन Gmail का लाभ उठा सकते हैं। ऑफलाइन जीमेल के लिए आपको सिर्फ कुछ सेटिंग करने होंगे।

ऑफलाइन जीमेल मैसेज के लिए सेटिंग 
  • सबसे पहले Gmail ऑफलाइन सेटिंग खोले।
  • फिर enable ऑफलाइन मेल के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • फिर सिलेक्ट करें की आप कितने दिन के मैसेज को sync. करना चाहते।
  • उसके बाद save changes पर क्लिक करें।

यह भी पढ़े… Moto G42 और Motorola Edge 30 Ultra जल्द आ रहे हैं ये दो नए धांसू स्मार्टफोन, जाने कब होंगे लॉन्च

यदि आप ऑफलाइन Gmail की सुविधा बंद करना चाहते हैं तो इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले गूगल क्रोम ब्राउजर खोले।
  • फिर सेटिंग्स पर जाए।
  • Advanced ऑप्शन में Privacy और सिक्युरिटी के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • फिर कंटेन्ट सेटिंग में जाकर cookies के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • cookies और साइट डेटा डिलीट करें।
  • Gmail ऑफलाइन सेटिंग पर जाए।
  • फिर enable ऑफलाइन mail के ऑप्शन को uncheck कर दें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews