Jio Recharge Plan: जियो का धमाकेदार क्रिकेट ऑफर, इस रिचार्ज प्लान पर 90 दिन की वैलिडिटी के साथ मिल रहा 20GB एक्स्ट्रा डेटा

Jio

Jio Best Recharge Plan:  देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी जियो अपने यूजर्स के लिए नए-नए प्लान लाती रहती है, जोकि यूजर्स के लिए सस्ता और किफायती साबित होता है। आज हम आपको एक ऐसा ही जियो सस्ता और किफायती रिचार्ज प्लान के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें आपको लंबी अवधि के साथ कई सारी सुविधाएं मिलती हैं। आइए जानते हैं विस्तार से…

जियो का किफायती रिचार्ज प्लान

जियो अपने यूजर्स के लिए एक बेहतरीन रिचार्ज प्लान ऑफर कर रही है। इस प्लान को जियो क्रिकेट ऑफर के तहत लॉन्च की है। यूजर्स को 749 रुपए के रिचार्ज में पूरे 3 महीने यानी 90 दिनों की रिचार्ज वैलिडिटी की सुविधा दी जा रही है, जिसके तहत यूजर्स 90 दिनों तक अनलिमिटेड कॉल कर सकते हैं।

मिलेगा एक्ट्रा डेटा

जियो के इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को रेग्यूलर डेटा के अलावा एक्सट्रा डेटा की भी सुविधा दी गई है। इसमें 90 दिनों के लिए 180 GB डेटा दिया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन 2 GB डेटा मिलेगा। इसके अलावा कंपनी की तरफ से 20 GB डेटा एक्सट्रा दिया जा रहा है। यानी कुल मिलाकर 90 दिनों के लिए यूजर्स को 200 GB डेटा कंपनी की ओर से मिलने वाला है। वहीं इस प्लान में 100 SMS की सुविधा भी प्रतिदिन मिलेगा।

ये हैं एक्सट्रा बेनिफिट्स

जियो के इस तीन महीने वाले रिचार्ज प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा, 200 GB डेटा के अलावा कुछ एक्सट्रा बेनिफिट्स भी मिलने वाले हैं। इस प्लान के अंतर्गत कंपनी यूजर्स को जियो सिनेमा पर फ्री सब्सक्रिप्शन की सुविधा मुहैया करा रही है। इसके अलावा यूजर्स जियो क्लाउड और जियो टीवी का भी लाभ मिल रहा है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews