Keeway ने भारत में लॉन्च की अपनी दो बाइक, बहुत कम है बुकिंग एमाउंट

Keeway ने भारत में लॉन्च की अपनी दो बाइक, बहुत कम है बुकिंग एमाउंट

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। बाइक बनाने वाली कम्पनी Keeway ने भारत में अपनी दो नई दमदार बाइक लॉन्च की हैं। कम्पनी ने भारत में अपनी नई बाइक Keeway K300 R और Keeway K300 N को आज 15 सितम्बर को लॉन्च किया। कम्पनी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दोनों बाइक की कीमत, डिटेल और फोटो शेयर की है।

Keeway India ने अपनी दोनों  बाइक की फूल डिटेल ट्विटर पर छोटे छोटे वीडियो के साथ शेयर की है।  इसके मुताबिक K300 N की शुरूआती कीमत 2.65 लाख रुपये हैं और K300 R की शुरूआती कीमत 2.99 लाख रुपये है।  कम्पनी ने दोनों में से किसी भी बाइक के लिए बुकिंग एमाउंट केवल 10,000/- रुपये रखा है। बुकिंग ऑनलाइन  भी की जा सकती है।

ये भी पढ़ें – Mission Cheetah : भारत पहुंचने वाले चीतों की तस्वीर जारी, कूनो नेशनल पार्क में अपने जन्मदिन पर पीएम मोदी छोड़ेंगे

बताया जा रहा है कि Keeway India की K300 N एक स्ट्रीट फाइटर बाइक है, जबकि K300 R पूरी तरह से स्पोर्ट्स बाइक है।  दोनों ही बाइक आकर्षक और खूबसूरत कलर और शेड्स में उपलब्ध हैं।

ये भी पढ़ें – विचित्र किंतु सत्य : सुहागरात पर दुल्हन की मां सोती है साथ, आंसू पोंछने के लिए किराए पर हैंडसम नौजवान

K300 N की विशेषताएं

इस बाइक में सिंगल सिलिंडर लिक्विड कूल्ड, 4 स्ट्रोक इंजन है। इसकी पावर 27.50 HP @8750 rpm है।  टॉर्क 25 Nm @7000 rpm है और वजन  151 किलो है।  K300 N बाइक की फ्यूल टैंक कैपेसिटी 12.5 लीटर है।  कम्पनी ने एलॉय व्हील का इस्तेमाल किया है।

ये भी पढ़ें – यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 03 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी ये ट्रेन, IRCTC ने जारी की लिस्ट

K300 R की विशेषताएं

इस बाइक में सिंगल सिलिंडर लिक्विड कूल्ड, 4 स्ट्रोक इंजन इंजन है।  इसकी पावर 27.50 HP @8750 rpm है। टॉर्क – 25 Nm @7000 rpm है और वजन वजन  165 किलो है।  K300 R की फ्यूल टैंक कैपेसिटी 12 लीटर है। कम्पनी ने एलॉय व्हील का इस्तेमाल किया है

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews