अच्छी खबर : मोबाइल या कार्ड की जरूरत नहीं, अब कार खुद ब खुद कर देगी सीधे पेमेंट, जानिए कैसे?

pay by car

Pay By Car Online Payment : ऑनलाइन पेमेंट की दुनिया में लगातार बदलाव हो रहा है, पिछले कुछ सालों में पेमेंट के इतने तरीके बदले हैं कि पेमेंट आसान हुआ है और फास्ट भी। आप मोबाइल फोन के जरिए तो पे कर ही सकते हैं अब कार के जरिए भी पे करना आसान हो गया है। इस पेमेंट के तरीके को पे बाई कार फीचर कहा जाता है, जिसके जरिए आपकी कार ही खुद पेट्रोल डीजर भरवाने और फास्टैग जैसी चीजों का पेमेंट कर देगी।

यहां से हुई फीचर की शुरुआत

यह अनोखी पहल अमेजन और टोनटैग ने ऑफर की है, इसे ही पे बाई कार टेक्नोलॉजी कहा जा सकता है। टोनटैग को इस फीचर के लिए मास्टरकार्ड का सपोर्ट भी मिला हुआ है। इस फीचर के लिए कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम से यूपीआई को भी इंटीग्रेट कर दिया गया है। कार में पेट्रोल या डीजल भराने के लिए पेमेंट करना हो या फिर फास्टैग रिचार्ज के लिए पे करना हो आपकी कार इंफोटेनमेंट सिस्टम से हो जाएगा।

हो चुका है ट्रायल

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, एमजी हेक्टर और भारत पेट्रोलियम ने हाल ही में इसका ट्रायल भी ले लिया है, जो सफल भी रहा। ट्रायल में स्मार्टफोन के बिना भी डिजिटल पेमेंट किया गया और ये सफल रहा, वो भी सीधे कार से। इस तरह कहा जा रहा है कि यह सुविधा डिजिटल पेमेंट का एक नया दौर शुरू करने वाली है, जिसमें स्मार्टफोन का काम सीधे कार से ही संभव होगा।

कैसे काम करता है ये फीचर

मान लीजिए कि आपको कार में पेट्रोल भरवाना है, इसके लिए आप जैसे ही पेट्रोल पंप पर पहुंचेंगे, कार में लगे स्पीकर ही पंप के स्टाफ को बता देगा कि आपकी कार में पेट्रोल या डीजल डलना है। पंप का स्टाफ तय अमाउंट का पेट्रोल भर देता है। आपको बस अपने इंफोटेनमेंट सिस्टम पर अमाउंट तय करना है, उसके बाद पेमेंट हो जाता है। इस तरह आराम से बिना कांटैक्ट के पेमेंट संभव हो जाता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews