व्हाट्सएप पर मिलेंगे मल्टीपल अकाउंट समेत 3 शानदार फीचर्स, चैटिंग होगी और भी मजेदार, बढ़ेगी सुरक्षा-प्राइवसी, जानें डीटेल

whatsapp new features

WhatsApp New Features: व्हाट्सएप मानो आजकल के जीवनशैली का एक अहम हिस्सा बन चुका है। ऐसे लोग मुश्किल से देखने को मिलेंगे जो इस सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म का इस्तेमाल न करते हैं। हालांकि अब यह केवल मैसेजिंग ऐप नहीं है। बल्कि अनलाइन लेनदेन, चैनल समेत अन्य कई सुविधाओं का प्लेटफ़ॉर्म बन चुका है। मेटा अक्सर इसे लेकर नए-नए अपडेट्स लाता रहता है। अब यूजर्स एक ही स्मार्टफोन में मल्टी अकाउंट्स खोल पाएंगे और इनका इस्तेमाल भी कर पाएंगे। इसके अलावा भी अन्य कई फीचर्स मिलने वाले हैं।

मल्टीपल अकाउंट फीचर के बारे में

इस फीचर कि चर्चा लंबे समय से हो रही है। लेकिन अब मेटा ने इसकी घोषणा गुरुवार को कर दी है। अब यूजर्स एक ही समय में दो व्हाट्सएप अकाउंट में लॉग इन कर सकते हैं। यह सुविधा एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध है। दूसरा अकाउंट बनाने के लिए अलग फों नंबर यानि सिम कार्ड की जरूरत होगी। इसे एक्टिव करने के लिए सबसे पहले “Settings” पर जाएं। अपने नाम के आगे Arrow पर क्लिक करें। फिर “Add Account” पर क्लिक करें। फिर अलग फोन नंबर से अकाउंट खोलें और इसके नोटिफिकेशन, चैट्स इत्यादि को कंट्रोल करें।

कमाल का है ये ऑडियो डिस्ट्रक्टिंग फीचर

यह सुविधा फिलहाल कुछ टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है। WABetaInfo के मुताबिक जल्द ही सभी एंड्रॉयड और iOS यूजर्स को इसका लाभ मिलेगा। यह फीचर इमेज और ऑडियो के “View Once” जैसा है। एक बार दूसरे यूजर द्वारा ऑडियो मैसेज देखने के बाद यह अपने आप चैट से गायब हो जाएगा। इसके लिए बस “1” टैब करने की जरूरत पड़ेगी।

पासवर्ड के बिना लॉग इन करने का फीचर

एंड्रॉयड यूजर्स के लिए जल्द ही व्हाट्सएप “Passkey Feature” लाने वाला है। इसकी टेस्टिंग जारी है। रिपोर्ट के मुताबिक यह कुछ हफ्तों में लॉन्च भी हो सकता है। इस फीचर के तहत अकाउंट लॉग इन करते पारंपरिक पासवर्ड और टू-फैक्टर ऑथेन्टिकेशन से छुटकारा मिलेगा। फेस, पिन और फिंगरप्रिन्ट से ही यूजर्स अकाउंट को एक्सेस हासिल कर पाएंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews