
टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। मुंबई बेस्ड प्लेटफॉर्म CASHe ने Whatsapp पर लोन की सुविधा शुरू करने की घोषणा की है। इस प्लेटफॉर्म के जरिए यूजर्स आसानी से सिर्फ 30 सेकेंड में लोन ले सकते हैं, इसके लिए उन्होंने ना किसी एप्पलीकेशन की जरूरत होगी और ना ही किसी डॉक्यूमेंट की। किसी सुविधा का फायदा उठाने के लिए यूजर्स को केवल “Hii” का मैसेज एक नंबर पर करना होगा।

यह भी पढ़े… Vastu Tips: वास्तु के इन उपायों से आएगा जीवन में बहार, नौकरी और धन का होगा लाभ
उसके बाद आपको खुद रिप्लाइ आएगा, जिसमें कुछ ऑप्शन आपको दिए जाएंगे। इसमें एआई पॉवर्ड मोड के जरिए केवाईसी चेक और वेरीफिकेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद आपकी क्रेडिट यानि लोन लाइन तय की जाएगी। यह सुविधा सर्विस सैलरीड यूजर्स के लिए है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर यूजर्स लोन की इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
- सबसे पहले +918097531991 नंबर को सेव करें।
- फिर Whatsapp पर Hii टाइप करके send करें।
- आपको ऑप्शन दिया जाएगा, गेट इंसटेंट क्रेडिट एण्ड ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब CASHe की प्राइवसी पॉलिसी और टर्म और कन्डिशन को कन्फर्म करें।
- इस प्रक्रिया के बाद आपका पैन नंबर आपके सामने दिखेगा, इसे कन्फर्म करें।
- पैन नंबर चेक के बाद प्रसीड टू चेक DOB पर क्लिक करें।
- आपके ऐसा करते ही बॉट आपकी KYC चेक करेगा, इसके लिए प्रसीड टू चेक पर क्लिक करें।
- इस प्रक्रिया के बाद पता दिखेगा, उसे कन्फर्म करें।
- सभी जानकारी चेक करने के बाद आप लोन ले पाएंगे।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

