Honor x40i के लॉन्च होने में कुछ दिन बाकी, तारीख हुई कन्फर्म, सामने आ चुकी है डिजाइन, जानें

Honor x40i के लॉन्च होने में कुछ दिन बाकी, तारीख हुई कन्फर्म, सामने आ चुकी है डिजाइन, जानें

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। बहुत जल्द Honor x40i लॉन्च होने वाला है। हालांकि काफी लंबे समय से इस स्मार्टफोन की चर्चा हो रही थी, जो अब जाकर खत्म होने वाली है। Honor x40i को 13 जुलाई 2022 को लॉन्च किया जाएगा, जिसमें सिर्फ दो दिन ही बाकी है। वहीं इसके नाम से ही यह पता लगाया जा सकता है की यह स्मार्टफोन Honor x30i का उतराधिकारी है, जो पिछले साल ही लॉन्च हुआ था।

13 जुलाई को कंपनी अपने नए स्मार्टफोन को फिलहाल चीन के मार्केट में लॉन्च करने जा रही है। यह भारत में लॉन्च होगा या नहीं इस बात की कोई घोषणा अब तक कंपनी ने नहीं की है। कंपनी ने हाल ही में एक टीज़र जारी किया था, जिसमें Honor x40i के Rose galaxy कलर वेरिएन्ट को देखा गया है। दिखने में तो यह स्मार्टफोन काफी आकर्षक है, लेकिन इसके फीचर्स भी कुछ कम नहीं है। अब तक कीमत का खुलासा नहीं हो पाया है।

यह भी पढ़े… आईफोन लवर्स के लिए अच्छी खबर, iPhone 14 के लॉन्चिंग डेट का हुआ खुलासा, जानें संभावित कीमत

Honor x40i डायमंड कलर डिजाइन और डुअल रिंग कैमरा के साथ लॉन्च होगा। इसके फ्रंट में एक पंच हॉल कट आउट है जो फ्रंट कैमरा को दर्शाता है। टीज़र में कंपनी ने यह भी दावा किया है की यह स्मार्टफोन कंपनी के इतिहास का सबसे आकर्षक डिजाइन के साथ आने वाला है। वहीं अब इसके कैमरा की बात करें तो स्मार्टफोन के बैक में 50 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकन्डेरी कैमरा मौजूद है। जैसा की कंपनी ने दावा किया है यह सबसे आकर्षक डिजाइन के साथ पेश होगा, वाकई यह सच हो सकता है और इसके जबरदस्त लुक ग्राहकों को आकर्षित में कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews