Nokia C21: आकर्षक फीचर्स के साथ लॉन्च होगा Nokia का नया स्मार्टफोन, करीब ₹10,090 होगी कीमत

Nokia C21: आकर्षक फीचर्स के साथ लॉन्च होगा Nokia का नया स्मार्टफोन, करीब ₹10,090 होगी कीमत

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट।  कुछ ही महीनों में Nokia का नया फोन भारत में लॉन्च होने वाला है।  सूत्रों के मुताबिक Nokia C21 और Nokia C21 plus मई, 2022 में लॉन्च हो सकता है, जिसकी कीमत करीब  ₹10,090 तक होगी। बता दें कि Nokia भारत में व्यापार करने वाले पुराने मोबाइल कंपनियों में से एक है। यह नोकिया लवर्स के लिए अच्छी खबर साबित हो सकती है। बात इसके फीचर्स की करें तो  6. 52 इंच का डिस्पले, ड्यूल कैमरा सेटअप (dual camera setup),  5MP सेल्फी कैमरा unisoc SC9863A चिपसेट, 4000mah की  बैटरी, 32GB इंटरनल स्टोरेज समेत अन्य कई फीचर्स ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं।  यह स्मार्टफोन भारतीय बाजारों में दो रंगों में उपलब्ध होगा: Grey और Cyan

यह भी पढ़े… Government Job : रक्षामंत्रालय में निकली भर्ती, मिलेगी अच्छी सैलरी, जाने पात्रता समेत अन्य डिटेल्स..

हालांकि अन्य मोबाइल मॉडल के स्मार्टफोन के मुकाबले इसके फीचर्स थोड़ी फीके पड़  सकते हैं।  2GB RAM इस स्मार्टफोन में यूजर्स को उपलब्ध होंगे। बता दें कि इस स्मार्टफोन में 256GB एक्सपेंडेबल मेमोरी कि सुविधा ग्राहकों को दी जाएगी। इससे पहले भी Nokia C21 भी लॉन्च होने वाला , जिसकी कीमत ₹8,390 होगी। हालांकि दोनों के दोनों स्मार्ट फोन के फीचर्स एक दूसरे से मिलते – जुलते होंगे। सिर्फ फर्क बैटरी बैकअप का होगा।  जहां नोकिआ C21 में बैटरी 3000mah  की होगी,  तो वहीं नोकिया सी 21 प्लस में बैटरी 4000mah की है।  बता दें कि अब तक बाजारों में दोनों ही स्मार्टफोन लॉन्च नहीं हुए हैं सूत्रों की माने तो दोनों ही स्मार्टफोन को मई में लॉन्च किया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews