Motorola का नया 5G स्मार्टफोन हो चुका है लॉन्च, जल्द देगा भारत में दस्तक, जाने कीमत और फीचर्स

Motorola का नया 5G स्मार्टफोन हो चुका है लॉन्च, जल्द देगा भारत में दस्तक, जाने कीमत और फीचर्स

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। प्रसिद्ध मोबाईल कंपनी Motorola ने यूरोप में अपने नए स्मार्टफोन Moto G82 5G को लॉन्च कर दिया है और जल्द ही यह स्मार्टफोन भारत में भी लॉन्च होने वाला है, जिसकी घोषणा भी कंपनी ने कर दी है। लॉन्च होने के साथ ही इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन भी सामने आ चुके हैं हो, जो काफी दमदार भी साबित हो सकता है। इसे Snapdragon 695 SOC से लैस किया गया है, जो एंड्रॉयड 12 पर काम करेगा। इसके 3 स्टोरेज ऑप्शन उपलब्ध होने की संभावनाएं हैं, 4GB, 6GB और 8GB RAM के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज।

यह भी पढ़े… Realme TechLife Watch SZ100 इस दिन होगा लॉन्च, बेहतरीन फीचर्स के साथ होगी 2500 रुपए से कम कीमत 

Moto G82 के स्क्रीन की साइज़ 6.6 इंच है। साथ ही यह 120hz रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च हो चुका है। इसकी बैटरी मोटोरोला के अन्य स्मार्टफोन की तरह 5000mah की दी गई है, जो 30W वाइर्ड चार्जिंग की सुविधा के साथ लॉन्च हो चुका है। इसके साइड में फिंगरप्रिन्ट स्कैनर और 3.5 mm का हेडफोन जैक भी मौजूद है। बात कैमरा की करें तो Moto G82 में चार कैमरा उपलब्ध हो सकते है।

50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड, 2MP मैक्रो शूटर 16MP सेल्फ़ी शूटर के साथ भारत में जल्द उपलब्ध होगा। Dolby Atmos sound और stereo speakers भी उपलब्ध हैं। वहीं कीमत की बात करें तो भारतीय करेंसी के हिसाब से स्मार्टफोन की कीमत 26,620 रुपए हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews