Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण पर मोबाइल यूजर्स को NASA की चेतावनी, ऐसा करने पर खराब हो सकता है स्मार्टफोन

solar eclipse

Surya Grahan 2024: सोमवार, 8 अप्रैल को सूर्यग्रहण लगने वाला है। सांस्कृतिक रुप से समृद्ध भारत देश में सूर्य ग्रहण को लेकर कई मान्यताएं प्रचलित हैं। साथ ही कुछ सावधानियों भी इस दौरान बरतने के लिए कही जाती है। ऐसे में मोबाइल को लेकर भी कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत होती है, नहीं तो आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। दरअसल, अमेरिकी स्पेस एजेंसी नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) ने मोबाइल यूजर्स को खास चेतावनी जारी की है।

मोबाइल यूजर्स को NASA ने दी चेतावनी

जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है तो उस स्थिति को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। यह एक खगोलीय घटना होती है। वहीं सूर्य ग्रहण को लेकर स्पेस एजेंसी NASA ने मोबाइल यूजर्स को चेतावनी दी है। NASA की तरफ से कहा गया है कि 8 अप्रैल को लगने वाले सूर्य ग्रहण के दिन फोटोग्राफी करने वाले लोग सजग रहे। अगर वो फोटोग्राफी करते हैं तो उनका मोबाइल खराब हो सकता है।

MKBHD नाम के यूट्यूबर ने X पर पूछा था सवाल

दरअसल, Marques Brownlee नाम के एक शख्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर करते हुए सवाल पूछा था। इस दौरान उसने लिखा था कि सूर्य ग्रहण के समय स्मार्टफोन से फोटो लेने से क्या कैमरे का सेंसर खराब हो सकता है? इस NASA ने जो जवाब दिया वो हैरान कर देने वाल था।

NASA ने दिया था जवाब

यूट्यूबर Marques Brownlee को टैग कर NASA ने X पर जवाब दिया था। इस दौरान NASA ने अपने फोटो डिपार्टमेंट के आधार पर बताया कि ऐसा करने से आपके फोन का सेंसर खराब हो सकता है। ऐसे में NASA ने बचाव के भी उपाय को बताया है सूर्य ग्रहण के समय उसकी किरणों से बचने के लिए सेंसर पर Eclipse Glasses को लगा लेना चाहिए।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews