Netflix का बड़ा फैसला, पासवर्ड शेयरिंग नहीं होगी आसान, अब लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज, जानें नए नियम

Netflix का बड़ा फैसला, पासवर्ड शेयरिंग नहीं होगी आसान, अब लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज, जानें नए नियम

Netflix Password Sharing Rule: नेटफलिक्स भारत समेत दुनिया के कई देशों में मनोरंजन का स्त्रोत बन चुका है। इसके करोड़ों यूजर्स हैं। अब कंपनी ने पासवर्ड शेयरिंग के नियमों में बड़ा बदलाव करने का ऐलान कर दिया है। लंबे समय से कंपनी अकाउंट के पासवर्ड शेयरिंग की अनुमति देता आ रहा है। एक अकाउंट का इस्तेमाल 2-3 लोग आसानी से कर पाते हैं। लेकिन अब कई देशों के यूजर्स को ऐसा करने के लिए यूजर्स को एक्स्ट्रा चार्ज भरना होगा। वहीं अतिरिक्त सदस्यों पर कुछ पाबंदियाँ भी लगाई जाएगी।

नेटफलिक्स पासवर्ड शेयरिंग करने वालों के लिए नया प्लान लेकर आया है। 100 से अधिक देशों के यूजर्स को कंपनी के तरफ से नए नियमों से संबंधित ईमेल मिलना भी शुरू हो चुका है। ब्रिटेन, फ्रांस, अमेरिका, ब्राजील, मेक्सिको, सिंगापुर, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया समेत अन्य कई देश इस लिस्ट में शामिल हैं। ईमेल में कहा गया है कि, “नेटफलिक्स अकाउंट का इस्तेमाल एक ही घर के भीतर हो सकता है। घर से बाहर वाले यूजर्स को अकाउंट से  जोड़ने के लिए एक्स्ट्रा चार्ज भुगतान करना होगा।”

बता दें कि यूनाइटेड स्टेट्स में चार्ज 7.99 डॉलर यानि करीब 660 रुपये हैं। वहीं यूके में अतिरिक्त सदस्यों को जोड़ने के लिए यूजर्स को 4.99 पाउन्ड चार्ज का भुगतान हर महीने करना होगा। अलग -अलग बाजारों के लिए कंपनी अलग नियम निर्धारित करेगी। भारत में अभी तक नेटफलिक्स पासवर्ड शेयरिंग के लिए पैसे नहीं ले रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews