WhatsApp पर आएगा नया फीचर, डिलीट किया हुआ मैसेज आ जाएगा वापस, यहाँ जानें डिटेल्स

WhatsApp पर आएगा नया फीचर, डिलीट किया हुआ मैसेज आ जाएगा वापस, यहाँ जानें डिटेल्स

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए WhatsApp अक्सर नए-नए अपडेट लाता रहता है। हाल ही में WhatsApp ने कई फीचर्स शुरू किए हैं और कई पर अब भी काम जारी है। WhatsApp एक बार फिर नए फीचर के साथ आ चुका है। जिससे चैटिंग और भी ज्यादा मजेदार हो जाएगी। बहुत जल्द यूजर्स को इस चैट ऐप पर डिलीट हुए मैसेज को रिकवर करने का ऑप्शन मिलेगा।

यह भी पढ़े… PNB ग्राहकों के लिए जरूरी खबर! 31 अगस्त तक खत्म करने लें ये काम, वर्ना होगा भारी नुकसान

इस फीचर के मदद से गलती से डिलीट हुए मैसेज को यूजर्स फिर से Undo कर पाएंगे। ठीक उसी तरह जैसे लैपटॉप पर ctrl+z क्लिक करने से अपना डिलीट किया डाटा फिर से वापस आ जाता है। इस फीचर का इंतजार यूजर्स को भी काफी लंबे समय से था। हालांकि डिलीट किए गए मैसेज को वापस पाने के कई तरीके भी हैं, लेकिन उसके लिए यूजर्स को अधिक कोशिश करनी पड़ती है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। WhatsApp के मैसेज undo फीचर से यह काम करना आसान हो जाएगा।

यह भी पढ़े… Maruti Suzuki Alto K10 भारत में हुई लॉन्च, दमदार लुक और आकर्षक फीचर्स, यहाँ जानें चौंकाने वाली कीमत 

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक यह फीचर अन्य प्लेटफॉर्म के “Undo” फीचर की तरह काम करेगा रिपोर्ट के मुताबिक जैसे ही यूजर मैसेज को डिलीट करता है उसे कुछ सेकेंड का समय मिलेगा। यदि यूजर को यह लगता है की उसे मैसेज डिलीट नहीं करना चाहिए तो यूजर मैसेज को undo कर सकता है। WhatsApp का यह नया फीचर बीटा वर्जन 2.22.18.13 पर देखा गया है। हालांकि यह एंड्रॉयड और iOS दोनों के लिए उपलब्ध होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews