नई Royal Enfield Scrambler 650 आ रही है करने सबसे दिलों पर राज, जल्द होगी लॉन्च, जानें खासियत

नई Royal Enfield Scrambler 650 आ रही है करने सबसे दिलों पर राज, जल्द होगी लॉन्च, जानें खासियत

ऑटोमोबाइल, डेस्क रिपोर्ट। भारत में रॉयल एनफील्ड कारोबार काफी अच्छा है। लोगों को यह Royal Enfield की बाइक का इंतज़ार होता है। आने वाले समय में कंपनी भारत में कई मोटरसाइकिल को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस लिस्ट में Royal Enfield Scrambler 650 भी शामिल है। भारत के बाजारों में बहुत जल्द रॉयल एनफील्ड की नई स्क्रैम्ब्लर नजर आ सकती है। अब तक कई बार इस बाइक की टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है। उम्मीद है की बहुत जल्द मार्केट में रॉयल एनफील्ड के फ्लैगशिप में स्क्रैम्ब्लर 650 लॉन्च होगा।

यह भी पढ़े…PNB ने शुरू की WhatsApp सर्विस, Hello भेजते ही मिलने लगेगा सभी सुविधाओं का लाभ

रिपोर्ट की माने तो नई स्क्रैम्ब्लर 650 में सींगल पीस सैडल, यूएसडी फोर्क्स, इलेक्ट्रिक स्टार्ट, ड्यूल शोक एब्सॉर्बर, ड्यूल चैनल, ट्विन पॉड इंस्ट्रूमेंट कंसोल, राउन्ड लाइट्स मिलेगा। रॉयल एनफील्ड स्क्रैम्ब्लर 650 में 648cc का पैरलल ट्विन इंजन दिख सकता है। यह इंजन 47bhp पॉवर और 52 न्यूटन मीटर का टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम होगा। बता दें की ऐसा इंजन रॉयल एनफील्ड के इंतसेप्टर और कॉन्टिनेन्टल में देखा जा चुका है।

यह भी पढ़े…Poco X5 5G जल्द लेगा बाजारों में एंट्री, मिलेंगे धांसू फीचर्स, बेहद कम होगी कीमत, यहाँ जानें

बाइक के डिजाइन की बात करें तो नई स्क्रैम्ब्लर 650 में एक टियरड्रॉप डिजाइन वाला फ्यूल टैंक दिया गया है, जो बाइक को काफी आकर्षक लुक देता है। इसके व्हील्स पर डिस्क ब्रेक भी नजर आ सकता है। कंपनी ने अब तक बाइक के लॉन्च की तारीख घोषित नहीं की है। लेकिन कहा जा रहा है की बाइक 2023 में लॉन्च हो सकती है। कई बार टेस्टिंग के स्पॉट करने के बाद यह भी कहा जा रहा है की बाइक अपने फाइनल मॉडल तक पहुँचने वाली है और बहुत जल्द घोषित हो सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews