Twitter पर आएगा नया अपडेट, Elon Musk ने किया ऐलान, अब केवल ब्लू यूजर्स को मिलेगी ये सुविधा, यहाँ जानें

Twitter पर आएगा नया अपडेट, Elon Musk ने किया ऐलान, अब केवल ब्लू यूजर्स को मिलेगी ये सुविधा, यहाँ जानें

Twitter Updates: ट्विटर पर जल्द ही नया अपडेट आने वाला है, जिसकी घोषणा सोमवार को Elon Musk ने कर दी है। इस नए अपडेट के जरिए डीएम भेजने की क्षमता सीमित हो जाएगी। केवल ब्लू यूजर्स को ही नॉन-फॉलोअर्स को डीएम भेजने की अनुमति होगी।

एक ट्विटर यूजर के पोस्ट किया, “मेरे DMs अभी बॉट सेंट्रल बन चुके हैं। यह कभी खराब नहीं था।” जिसपर @TitterDaily ने कहा, “आने वाले सप्ताह में आपका डीएम स्पैम काफी कम हो जाएगा।” आगे कहा, ” ट्विटर उन लोगों को नॉन-फॉलोअर्स को डीएम भेजने की क्षमता को केवल वेरीफाइड यूजर्स तक सीमित करने पर काम कर रहा है। यह ग्रुप चैट भी लागू होगा। यह DM बॉट स्पैम को लगभग खत्म कर देगा।”

एलॉन मस्क ने @TitterDaily के पोस्ट पर रिप्लाइ करते हुए नए अपडेट को कन्फर्म किया है। नया अपडेट इस सप्ताह में कभी भी प्रभावी हो सकता है। मस्क के ट्वीट किया, “उम्मीद है कि इस सप्ताह अपडेट जारी किया जाएगा। मैंने कई बार कहा है कि AI बॉट्स के बीच अंतर करना लगातार मुश्किल होता जा रहा है। अब ऐसा करना जल्द ही असंभव हो जाएगा। केवल वैसे सोशल नेटवर्क्स सर्वाइव कर पाएंगे, जिसमें वेरीफिकेशन की जरूरत होगी।”

कई यूजर्स के मस्क के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि पिछले सप्ताह ही उन्होनें कहा था कि ट्विटर जल्द ही प्लेटफ़ॉर्म पर क्रीऐटर्स को उनके जवाबों में दिए एड्स के लिए भुगतान करना होगा। इसके अलावा माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर अन्य कई नए अपडेट्स आने वाले हैं। वहीं दूसरी तरफ Meta ट्विटर को टक्कर देने वाला ऐप लॉन्च करने की तैयारी में जुटा हुआ है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews