Ola ला रहा है सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 80 हजार रुपये तक होगी कीमत, इस दिन होगी लॉन्च, यहाँ जानें

Ola ला रहा है सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 80 हजार रुपये तक होगी कीमत, इस दिन होगी लॉन्च, यहाँ जानें

ऑटोमोबाइल, डेस्क रिपोर्ट। अपने किफायती टू-व्हीलर्स के साथ Ola अपनी पकड़ इलेक्ट्रिक व्हीकल के सेगमेंट में मजबूत करती जा रही है। एक बार फिर कंपनी का नाम सुर्खियों में आ चुका है। कहा जा रहा है बहुत जल्द ओला मार्केट में अपने सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर की पेशकश कर सकता है। खास बात यह है की कंपनी के इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत मात्र 80 हजार रुपये बताई जा रही है।

यह भी पढ़े…कच्चे तेल में गिरावट, MP समेत कई राज्यों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, यहाँ जानें ईंधन का ताजा भाव

हालांकि कंपनी ने अब तक अपने नए स्कूटर को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। रिपोर्ट्स की माने यह नया और सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर 22 अक्टूबर को लॉन्च हो सकता है। बताया जा रहा की कंपनी का नया स्कूटर इससे पहले लॉन्च हुए Ola S1 का स्ट्रिप्ड वर्ज़न होगा। हालांकि कई सारे अपडेट भी मिलेंगे। यह भी कहा जा रहा है कुछ फीचर्स नए स्कूटर में Ola S1 नहीं होंगे। हालांकि एक जैसी बत्तरी पैक और राइडिंग रेंज नई इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिल सकती है।

यह भी पढ़े…Keeway की नई स्क्रैम्ब्लर बाइक, मिलेगी रेट्रो डिजाइन, जल्द होगी लॉन्चिंग, यहाँ जानें सबकुछ

इससे पहले लॉन्च हुए Ola S1 की कीमत 99,979 रुपये (एक्सरूम)इस स्कूटर में राइडिंग रेंज 121 किलोमीटर है। वहीं स्कूटर की टॉप स्पीड 90 Kmph है। 121 किलोग्राम वजन वाले Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी चार्जिंग टाइम 5 घंटे है। Ola S1 का रेटेड पॉवर 792 mm है। उम्मीद है की बहुत जल्द कंपनी नए नए इलेक्ट्रिक स्कॉटर की घोषणा कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews