Ola की सस्ती इलेक्ट्रिक कार के फीचर्स आपको हैरान कर देंगे, चलिए जानते है विस्तार से

Ola की सस्ती इलेक्ट्रिक कार के फीचर्स आपको हैरान कर देंगे, चलिए जानते है विस्तार से

ऑटोमोबाइल, डेस्क रिपोर्ट। भारत इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए एक अच्छा मार्केट बनता जा रहा है। आए दिनों यहाँ EV लांच हो रहे हैं। अब OLA ने अपने नए EV लांच करने की खबर दी है। ओला ऑटो मोबाइल कंपनी ने बिजली से चलने वाले स्कूटर्स (Ola Electric Scooters) के साथ भारत में अपनी EV की शुरुआत की थी। अब कंपनी भारत में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल (Electric Motorcycle) और इलेक्ट्रिक कारें (Electric Cars) लांच करने का प्लान भी कर रही है। ओला इलेक्ट्रिक कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल बताते हैं, कि पिछले 7-8 महीने से ओला की आगामी प्लानिंग इलेक्ट्रिक कार पर फोकस है। उनका कहना है कि 2023 के अंत तक इसे लॉन्च कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- TVS ने भारत में लॉन्च किए नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, जाने कितना मिलेगी रेंज

ओला EV प्लांट पर हुए इवेंट में इस कार का डेमो भी पेश किया गया, जिसके साथ ऑटोनोमस तकनीक (Autonomous Technology) को भी बताया गया। फिलहाल डेमो के लिए एक गोल्फकार्ट को मॉडिफाइ कर तैयार किया गया है। रफ्तार 20 किमी/घंटा है। इस इलेक्ट्रिक कार में दो LiDAR कैमरा लगाए गए हैं, जो GPS के मध्यम से काम करते हैं।

यह भी पढ़ें- PMMY : नये बिज़नेस के लिए बिना गारंटी के 10 लाख रुपये तक का लोन देगी सरकार

फिलहाल यह प्रोटोटाइप है जो उत्पादन के बाद कुछ बदलावों के साथ पेश किया जाएगा। इसमें एलईडी लाइट्स का उपयोग होगा और केबिन कॉम्पैक्ट साइज का रहेगा। कार में टैबलेट जैसा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी है। इस कार में स्पोर्टी सीट्स और 360-डिग्री कांच का पैनल लगाया जाएगा, जो केबिन को बड़ा दिखाता है। कार में स्पोर्टी अलाव व्हील्स लगाए जाएंगे, जिनके साथ पीले ब्रेक कैलिपर्स होंगे। इस कार में 5 दरवाजों के साथ केबिन में बहुत स्पेस मिलेगी, जिससे इसमें बैठने वाले बहुत कम्फर्टेबल फील करेंगे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews