
Online Fraud Alert: तकनीकी विकास के साथ-साथ ऑनलाइन फ्रॉड के मामले भी बढ़ रहे हैं। स्कैमर्स लोगों के बैंक अकाउंट में सेंध निकालने के लिए नया-नया तरीका लेकर आते रहते हैं। ऐसे में स्मार्टफोन यूजर्स का सतर्क रहना और भी ज्यादा जरूरी होता है। हालांकि सरकार ऑनलाइन स्कैम को रोकने के लिए नए कदम उठा रही है। पुलिस ने कुछ ऐप्स (Malicious Apps) के नाम बताए हैं, जो आपके बैंक अकाउंट को खाली कर सकते हैं।
कैसे होती है ठगी?
दरअसल, पुलिस ने “ऑनलाइन ट्रेडिंग स्कैम से संबंधित एडवाइजरी जारी की है। ट्रेडिंग के नाम साइबर अपराधी लोगों को लाखों का चूना लगा चुके हैं। स्कैमर्स सोशल मीडिया (जैसे कि व्हाट्सएप) यूजर्स को अपना शिकार बना रहे हैं। पीड़ितों के फोन में ट्रेडिंग टिप्स क्लास को लेकर मैसेज आते हैं। निवेश से जुड़े अलग-अलग टिप्स बताते हैं। विश्वास जीतने के बाद कुछ ऐप्स को इंस्टॉल करने के लिए कहा जाता है। यूजर्स को बिना बताए मोबाइल हैक हो जाता है और आपकी पर्सनल जानकारी (एड्रेस, बैंक अकाउंट डिटेल्स इत्यादि) स्कैमर्स तक पहुँच जाती है।
खतरनाक हैं ये 5 ऐप्स
पुलिस ने ऐसे 5 ऐप्स के नाम बताए हैं, जो मार्केट रेगुलेटर सेबी से रजिस्टर्ड नहीं है। लेकिन इन ऐप्स को रजिस्टर्ड बताकर यूजर्स को झांसा दिया जाता है। इनमें प्रॉफिट् से जुड़े डेटा भी नकली दिखाए जाते हैं। बैंक अकाउंट में पैसे भी आते हैं। लेकिन जैसे ही यूजर्स मुनाफा निकालने की कोशिश करते हैं, उन्हें बताया जाता है कि कंपनी के पॉलिसी के तहत 50 लाख रकम होने के बाद ही यह संभव है। ऐप्स की लिस्ट नीचे दी गई है-
- CHS-SES
- INSECG
- SEQUOIA
- SAAI
- GOOMI

