OpenAI लेकर आया नया Voice Engine Tool, सिर्फ 15 सेकेंड में कर देगा आपकी आवाज को कॉपी

OpenAI लेकर आया नया Voice Engine Tool, सिर्फ 15 सेकेंड में कर देगा आपकी आवाज को कॉपी

OpenAI Voice Engine Tool: दुनियाभर में आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर नए नए प्रयोग किए जा रहे है। OpenAI ने अब ऐसा टूल पेश किया है जो आपकी आवाज की नकल सिर्फ 15 सेकेंड में कर देगा। ओपनएआई एक वॉयस इंजन टूस पर काम कर रही है। इस टूल की मदद से आपकी आवाज की कॉपी की जा सकेगी। हालांकि इसे अभी पब्लिक नहीं किया गया है।

क्या है वॉयस इंजन टूल

बता दें कि वॉयस इंजन टूल एक एआई टूल है। ये टूल आपकी आवाज को सुनकर सिर्फ 15 सेकेंड में उसकी नकल कल सकता है। इस टूल को OpenAI तैयार कर रही है। इसे लेकर ओपनएआई ने इसे लेकर जानकारी देते हुए कहा कि वॉयस इंजन टूल किसी भी ऑडियो को सुनकर 15 सेकेंड का वैसा ही ऑडियो क्लिप दे सकता है। ओपनएआई ने बताया कि अभी हमने वॉयस इंजन नाम के इस मॉडल को लेकर एक छोटा सा टेस्ट किया है।

टेस्टिंग मोड में है ये फीचर

ओपनएआई ने वॉयस इंजन टूल को लेकर बताया कि यह टूल सिर्फ छोटे से ऑडियो के आधार पर ही क्लोन वॉयस जनरेट कर सकता है। ये वॉयस इंजन टूल कई भाषाओं में काम कर सकता है। हालांकि अभी सुरक्षा संबंधी जोखिम को देखते हुए हमने इस फीचर को पब्लिक नहीं किया है। फिलहाल के लिए ये फीचर टेस्टर्स तक ही सीमित है। ओपनएआई ने बताया कि एक छोटे से सैंपल के साथ भी यह मॉडल ऐसी आवाजें बनाती है जो बिल्कुल इमोशनल और रियलिस्टिक लगती हैं।

लोगों के लिए मददगार साबित होगा

इस टूल को लेकर ओपनएआई ने बताया कि इससे लोगों की मदद की जा सकती है। ऐसे लोग जो अच्छी तरह से पढ़ नहीं सकते ये टूल उनकी आवाज इस्तेमाल कर उनकी मदद कर सकती है। उसने कहा कि अभी लोगों के लिए सिंथेटिक वॉयस तकनीक को समझना बहुत जरूरी है। इसके साथ ही हम इसकी चुनौतियों का समाधान करने के लिए शोधकर्ताओं, डेवलपर्स और पॉलिसी मेकर्स से बातचीत कर रहें है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews