Oppo Reno 13 5G 9 जनवरी को किया जाएगा लॉन्च, जानिए कितनी रहेगी इस शानदार फोन की कीमत

ओप्पो अपनी रेनो सीरीज का शानदार फोन 9 जनवरी को भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रहा है। ओप्पो रेनो 13 5G को लेकर ग्राहक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दरअसल, इस फोन का कैमरा बेहद खास होने वाला है। इस खबर में जानें कि यह फोन किस कीमत पर भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है।
Oppo Reno 13 5G 9 जनवरी को किया जाएगा लॉन्च, जानिए कितनी रहेगी इस शानदार फोन की कीमत

Oppo Reno 13 5G का इंतजार कर रहे यूजर्स के लिए एक शानदार खबर सामने आई है। दरअसल, कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट को कंफर्म कर दिया है। कंपनी 9 जनवरी को भारतीय स्मार्टफोन बाजार में इसे लॉन्च करने जा रही है। लंबे समय से यह दावा किया जा रहा था कि कंपनी इसे जनवरी में लॉन्च करेगी। अब कंपनी ने इसकी लॉन्च तारीख स्पष्ट कर दी है।

कंपनी ने इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पहले ही जारी कर दिए थे, हालांकि लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया गया था। अब कंपनी इसे 9 जनवरी को शाम 5 बजे लॉन्च करेगी। इस फोन में शानदार कैमरा दिया जा रहा है, जिसकी वजह से यूजर्स इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

कितनी होगी इस फोन की कीमत?

ओप्पो ने अपनी रेनो 13 सीरीज को चीन में पहले ही लॉन्च कर दिया था। बता दें कि चीन में इस सीरीज को नवंबर 2024 में लॉन्च किया गया था। इसके बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि इसे भारतीय स्मार्टफोन बाजार में भी पेश किया जाएगा। कंपनी ने भारत में इस फोन को दो स्पेशल कलर्स में उतारने का निर्णय किया है। यह फोन कंपनी के स्टोर्स के अलावा फ्लिपकार्ट से भी खरीदा जा सकेगा। अगर इस फोन की कीमत पर नजर डालें तो भारतीय स्मार्टफोन बाजार में इसे ₹32,999 की कीमत पर उतारा जाएगा, जबकि प्रो मॉडल को ₹40,000 की कीमत के साथ पेश किया जाएगा। हालांकि, अभी तक ओप्पो की तरफ से इसे लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

बेहद खास होगा इस फोन का कैमरा

बता दें कि कंपनी द्वारा इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स पहले ही रिवील कर दिए गए थे। ओप्पो रेनो 13 प्रो को 12GB रैम के साथ उतारा जाएगा, जिसे 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन्स के साथ पेश किया जाएगा। इस फोन का कैमरा सबसे खास फीचर है। इसमें 50MP टेलीफोटो सेंसर होगा, जो 3.5x ऑप्टिकल जूम और 120x डिजिटल जूम को सपोर्ट करेगा। फोन में 5800mAh की बैटरी भी मिलेगी, जो यूजर्स को इस फोन को लम्बी उम्र दे रहा है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews