फिर बढ़ी Jio, Airtel और Vi की दिक्कत! BSNL ने लॉन्च किए तीन सस्ते रिचार्ज प्लान

महंगे रिचार्ज से परेशान टेलीकॉम उपयोगकर्ताओं के लिए एक बार फिर BSNL ने बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल BSNLने एक नया और शानदार पैकेज लॉन्च किया है।
फिर बढ़ी Jio, Airtel और Vi की दिक्कत! BSNL ने लॉन्च किए तीन सस्ते रिचार्ज प्लान

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने तीन प्रमुख ब्रॉडबैंड योजनाओं यानी प्लान की कीमतों में महत्वपूर्ण कमी कर दी है। दरअसल इससे टेलीकॉम बाजार में हलचल मच गई है। बता दें कि इस कदम के साथ BSNL ने सबसे बड़ी प्राइवेट कंपनियों जैसे Jio, Airtel, और Vodafone Idea के सामने नई चुनौती पेश कर दी है।

दरअसल यह प्लान BSNL की तरफ से उस समय लाया गया है जब ज्यादातर प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में 15% तक की वृद्धि की है, वहीं इसके इसके चलते कई ग्राहक अब BSNL की ओर बढ़ रहे हैं।

इन तीन प्लान में BSNL ने की कमी

जानकारी के अनुसार BSNL ने अपने तीन एंट्री-लेवल ब्रॉडबैंड योजनाओं—249 रुपये, 299 रुपये, और 329 रुपये—की कीमतों में कमी कर दी है, जिससे ये और भी किफायती हो गए हैं। इन योजनाओं के तहत अब सभी यूजर्स को पहले से बेहतर इंटरनेट स्पीड का लाभ मिलेगा, इसके साथ ही जो ज्यादा डेटा का उपयोग करने वाले ग्राहकों के लिए एक बड़ा फायदा साबित होगा।

इन प्लान्स में मिलेंगे ये जबरदस्त बेनिफिट्स

बता दें कि BSNL ने अपने तीन प्रमुख एंट्री-लेवल ब्रॉडबैंड प्लान्स की कीमतों में कटौती कर उन्हें अधिक किफायती बना दिया है। जानकारी के मुताबिक 249 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 25Mbps की स्पीड के साथ प्रति माह 10GB डेटा मिलता है, जिसके बाद स्पीड घटकर 2Mbps हो जाती है। वहीं 299 रुपये के प्लान में 25Mbps की स्पीड के साथ प्रति माह 20GB डेटा उपलब्ध है, और FUP लिमिट समाप्त होने पर स्पीड 4Mbps तक बढ़ जाती है।

इसके साथ ही 329 रुपये वाले प्लान में 25Mbps की स्पीड के साथ प्रति माह 1000GB डेटा मिलता है, और डेटा लिमिट खत्म होने पर स्पीड 4Mbps हो जाती है। सभी प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी शामिल है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews