Realme TechLife Watch SZ100 इस दिन होगा लॉन्च, बेहतरीन फीचर्स के साथ होगी 2500 रुपए से कम कीमत 

Realme TechLife Watch SZ100 इस दिन होगा लॉन्च, बेहतरीन फीचर्स के साथ होगी 2500 रुपए से कम कीमत 

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। Realme TechLife Watch SZ100 जल्द होगा लॉन्च होने वाला है, जिसकी घोषणा कंपनी ने भी कर दी है। ऑफिशियल वेबसाईट पर जारी की गई जानकारी के मुताबिक 18 मई 2022 को यह स्मार्टफोन लॉन्च होने वाला है, जिसके फीचर्स काफी दमदार हैं, इस दिन 12:30 PM बजे स्मार्टवॉच को लॉन्च किया जाएगा। इसके दो कलर ऑप्शन यूजर्स के लिए उपलब्ध होंगे।

तो वही नए Realme TechLife Watch SZ100 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 1.69 इंच एचडी कलर डिस्प्ले के अन्य कई तगड़े फीचर्स भी दिखने वाले हैं। यह स्मार्टवॉच शरीर के तापमान को नापने और हार्ट रेट को ट्रेक करने भी समर्थ होगा। सूत्रों की माने चाइनीज कंपनी Realme की यह घड़ी 12 दिन के बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च होने वाली है, जो यूजर्स को लुभा भी सकता है।

यह भी पढ़े… जब बेटी को पालने के लिए माँ सालों तक बनी रही आदमी! जाने तमिलनाडु में रहने वाली एक माँ के संघर्ष की कहानी  

जितना बेहतरीन इसका फीचर्स सुनने में लग सकता उससे कई ज्यादा अच्छी इसकी कीमत होगी, अंदाज लगाया जा रहा है Realme TechLife Watch SZ100 की कीमत करीब 2449 रुपए तक होगी, फ्लिपकार्ट पर इसकी सेल भी जल्द शुरू हो सकती है। इसका डायल शेप रेक्टनगुलर है, जो एंड्रॉयड 11 पर संचालित होगा। डिस्प्ले साइज़ की बात करें तो यह 43mm का हो सकता है, जो महिला और पुरुष दोनों के लिए उपयोगी होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews