Paytm से Recharge करने पर लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज, करना पड़ सकता है इतना भुगतान, जाने

Paytm से Recharge करने पर लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज, करना पड़ सकता है इतना भुगतान, जाने

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। यदि आप भी Paytm से रिचार्ज करते हैं तो यह खबर अपके काम की होगी। Paytm ने हाल ही में रिचार्ज करने पर सरचार्ज भुगतान शुरू कर दिया है। हालांकि सरचार्ज की राशि रिचार्ज पर आधारित होगी। हालांकि 2019 में Paytm ने कहा था की वो किसी प्रकार की सरचार्ज फीस नहीं लेता, लेकिन नए अपडेट सामने आए हैं। 100 रुपए से अधिक के रिचार्ज पर फिलहाल 1 से 6 रुपए तक का चार्ज लग रहा है। इस नियम को Paytm मोबाईल चार्ज पर लागू किया गया है। आप वॉलेट, यूपीआई और कार्ड किसी भी माध्यम से Paytm मोबाईल रिचार्ज करेंगे तो आपको सरचार्ज पे करना ही होगा। फिलहाल मोबाईल रिचार्ज पर फीस शुरू भी हो चुकी है।

यह भी पढ़े… Airtel Latest Feature : एयरटेल लेकर आया है नया फीचर, जानें

बता दें की Paytm की तरह Phone Pe भी रिचार्ज पर अपने यूजर्स से फीस लेता है। हालांकि इस मामले में कंपनी का कहना है की सरचार्ज छोटे लेवल पर लिया जा रहा है, जिससे यूजर्स को नुकसान नहीं होगा। 50 रुपए से अधिक के रिचार्ज प्लान पर फीस देनी पड़ सकती है। हालांकि Paytm अपनी कई सुविधाओं पर पहले से फीस वसूलता है। कई यूजर्स ने भी रिचार्ज महंगा होने की जानकारी ट्वीटर पर दी थी। इससे पहले मार्च से ही इस सरचार्ज के अपडेट यूजर्स को मिलने लगे थे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews