लॉन्च होने के लिए तैयार है Royal Enfield Hunter 350, बस कुछ घंटों का इंतजार, यहाँ जानें फीचर्स और कीमत

लॉन्च होने के लिए तैयार है Royal Enfield Hunter 350, बस कुछ घंटों का इंतजार, यहाँ जानें फीचर्स और कीमत

ऑटोमोबाइल, डेस्क रिपोर्ट। काफी लंबे समय से Royal Enfield Hunter 350 का इंतजार है। अब बस कुछ घंटों में ही यह इंतजार खत्म होने वाला है। 7 अगस्त यानि कल भारत में Royal Enfield Hunter 350 की लॉन्चिंग होगी। यह मोटरबाइक 2 रंगों में उपलब्ध होगी और कई मौजूद बाइक को कड़ी टक्कर भी देगी। इस लिस्ट में Yezdi Scrambler और Honda CB350 RS भी शामिल है। यह बाइक युवाओं को पसंद आ सकती है। ऑफिशियल घोषणा से पहले कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर सिद्धार्थ लाल ने बाइक के साथ एक वीडियो शेयर किया था।

यह भी पढ़े… Realme 9i 5G इस दिन होगा भारत में लॉन्च, लेजर लाइट डिजाइन ने बनाया लोगों को दीवाना, इतनी होगी कीमत

वीडियो में Royal Enfield Hunter 350 से जुड़ी कई जानकारी भी सामने आई। इसकी डिजाइन काफी आकर्षक है। उन्होंने यह जानकारी दी की यह नई बाइक एक ऑफसेट सर्कुलर इन्स्ट्रूमेन्ट क्लस्टर एक छोटे ट्रिपर नेविगेशन पॉड के साथ राइट में दिया गया है। वहीं यह भी कहा जा रहा है की Royal Enfield Hunter 350 Metro का सब वेरिएन्ट भी उपलब्ध होगा। यदि आप भी Royal Enfield Hunter 350 की लॉन्चिंग देखना चाहते हैं तो कंपनी के ऑफिशियल यू ट्यूब चैनल पर लाइव ईवेंट देख सकते हैं।

बाइक को खासकर युवाओं के लिए डिजाइन किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक यह Royal Enfield की सबसे सस्ती बाइक है, जिसकी कीमत एक लाख रुपये तक हो सकती है। इस मोटरबाइक जो J-सीरीज इंजन से लैस किया गया है, जिसे इससे पहले Royal Enfield Classic 350 में भी देखा जा चुका है। वहीं यह बाइक 349cc पर संचालित होगा। इसके इंजन को 5-स्पीड गेयरबॉक्स से जोड़ा गया है, जो 20.2bhp और 27nm टॉर्क देता है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 114 किलोमीटर प्रति घंटे बताई जा रही है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews