टाटा ने लॉन्च की अपनी सस्ती कार, अब कम कीमत में घर लाएं Tiago NRG, यहाँ जानें डिटेल्स

टाटा ने लॉन्च की अपनी सस्ती कार, अब कम कीमत में घर लाएं Tiago NRG, यहाँ जानें डिटेल्स

ऑटोमोबाइल, डेस्क रिपोर्ट।  टाटा ने अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है। कुछ दिनों पहले ही Tata Tiago NRG का टीज़र जारी हुआ था और आज कंपनी ने अपनी नई कार लॉन्च कर दी है। Tata Tiago NRG का नया XT वेरिएन्ट काफी हद्द तक पिछले मॉडल की तरह मिलता-जुलता है। हालांकि इसमें कुछ अपग्रेड भी किए गए हैं। इस कार की कीमत 6.42 लाख रुपये एक्स शो रूम है। पिछले मॉडल की कीमत में XT वेरिएन्ट 40,000 रुपये सस्ता है।

यह भी पढ़े… OnePlus 10T की भारत में एंट्री, डिजाइन ने बनाया लोगों को दीवाना, मिल रही है वायरलेस चार्जिंग, यहाँ जाने सबकुछ  

इस कार को युवाओं को देखते हुए तैयार किया गया है। 2021 में Tata Tiago NRG फेसलिफ्ट वर्ज़न को रीलॉन्च किया गया था। अब बात कार के फीचर्स की करें तो इसमें 14 इंच के हाइपरस्टाइल व्हील, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, 3.5 इंच का इन्फोटेन्मेंट सिस्टम, फ्रंट फॉग लैम्प, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल जैसे फीचर्ड जोड़े गए हैं। Tiago के रेगुलर मॉडल के मुकाबले इसमें शार्प हेडलैम्प को अलग और युनीक तरीके से डिजाइन किया गया है, जो कार को अलग लुक देता है।

वहीं इस कार में ब्लैक-आउट बी पिलर, पैसेन्जर साइड पर वैनिटी मिरर, रियर पार्सल शेल्फ दिया गया है। इसके इंजन की बात करें तो कार में 1.2 लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन, नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन है, जो 84bhp की पावर और 113Nm का टॉर्क देगा। साथ ही इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी को भी जोड़ा गया है। कार का ब्लैक रुफ रेल, साइड क्लैडिंग और चारकोल ब्लैक इंटीरियर कलर स्कीम युवाओं को पसंद आ सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews