दिलों पर राज करने आ रहा है नया Royal Enfield Classic 650, सामने आई बाइक की डिटेल्स, जल्द हटेगा पर्दा, पढ़ें पूरी खबर

दिलों पर राज करने आ रहा है नया Royal Enfield Classic 650, सामने आई बाइक की डिटेल्स, जल्द हटेगा पर्दा, पढ़ें पूरी खबर

Upcoming Bikes: रॉयल एनफील्ड फिलहाल अपने कई मॉडल पर काम कर रही है। कंपनी वर्तमान में नई Royal Enfield Classic 650″ पर भी काम शुरू कर चुकी है। हालांकि इस बात की जानकारी अब तक ब्रांड ने नहीं दी है, लेकिन एक लीक में इसका खुलासा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक नया क्लासिक 650 मॉडल Interceptor 650, Super Meteor 650 और Continental 650 के प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी।

आने वाले समय में कंपनी 650 प्लेटफॉर्म वाले कई मॉडल के पेशकश की तैयारी कर रहा। रॉयल एनफील्ड का क्लासिक मॉडल भारत में सबसे अधिक पसंद आने वाले बाइक में से एक है। यह मोटरसाइकिल 649सीसी पैरलेल ट्विन इंजन पर आधारित होगा। लीक के मुताबिक इसका डिजाइन काफी हद्द तक क्लासिक 350 से मिलता-जुलता होगा। व्हील्स और बरेक्स Intereptor के जैसे मिल सकते हैं। इसमें सुपर मीटीयोर 650 की तरह अपसीडे डाउन फोर्क्स मिल सकते हैं। बाइक में सर्कुलर हेडलैम्प और टेल लैम्प मिल सकता है।

इसके अलावा नई क्लासिक एलईडी लाइटिंग के साथ मार्केट के लिए पेश हो सकता है। अब तक बाइक के लॉन्च ही तारीख घोषित नहीं हुई है। उम्मीद है कि कंपनी बहुत जल्द इसका ऐलान कर सकता है। कहा जा रहा है बाइक 2023 या 2024 में ऑटो मार्केट में शानदार एंट्री ले सकता है। वहीं इसकी कीमत 3.5 लाख रुपये (एक्स शोरूम) हो सकती है ।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews