WhatsApp पर आ रहे हैं ये 3 नए फीचर्स, चैटिंग बन जाएगी और भी मजेदार

WhatsApp पर आ रहे हैं ये 3 नए फीचर्स, चैटिंग बन जाएगी और भी मजेदार

WhatsApp New Features: यूजर्स के अनुभव को बेहतरीन बनाने और चैटिंग प्लेटफॉर्म को सुरक्षित बनाने के लिए व्हाट्सऐप नए फीचर्स लाता रहता है। बहुत जल्द इस इसपर कई नए बदलाव नजर आने वाले हैं। इं फीचर्स के जरिए ग्रुप से लेकर मीडिया शेयरिंग तक का एक्सपिरियन्स बदल जाएगा। हाल में ऐप कर कई नए अपडेट्स देखने को मिले हैं, अभी ढेरों सुविधाओं पर काम जारी है।

पिन चैट

बहुत जल्द इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर यह नया फीचर नजर आने वाला है। Pin chat फीचर के तहत यूजर्स पर्सनल चैट और ग्रुप में मैसेज को पिन कर पाएंगे। जिसके बाद उस मैसेज को एक टैप में देख भी पायेगे। इस सुविधा पर कंपनी काम कर रही है। इसके तहत आपको अपने चैट्स को मैनेज और हाइलाइट करने में मदद मिलेगी।

शॉर्टकट कॉलिंग

व्हाट्सऐप यूजर्स को बहुत जल्द यह सुविधा भी मिल सकती है। इसके तहत आसानी से सिंगल टैप में आप किसी भी कॉन्टैक्ट को कॉल कर पाएंगे। किसी भी एक व्यक्ति को कॉलिंग के लिए होम स्क्रीन पर सेट कर पाएंगे। फिलहाल, इसपर काम चल रहा है। जलफ ही बीटा प्रोग्राम के जरिए यह सुविधा मिल सकती है।

बढ़ जाएगी वीडियो-इमेज की शेयरिंग लिमिट

वर्तमान में व्हाट्सऐप यूजर्स केवल 30 मीडिया फाइल्स ही शेयर कर पाते हैं। इसकी अब इसे बढ़ाकर 100 की तैयारी चल रही है। WABetaInfo के मुताबिक कंपनी इस फीचर को फिलहाल कुछ चुनिंदा बीटा यूजर्स के लिए रॉलआउट कर रही है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews