
टेक्नोलॉजी,डेस्क रिपोर्ट। व्हाट्सएप (WhatsApp) एक ऐसा मैसेजिंग प्लेटफार्म है जिसके द्वारा सभी लोग एक दूसरे से जुड़े रहते हैं। इतना ही नहीं आजकल व्हाट्सएप पर ही आधे से ज्यादा काम सर्फ जुड़े रहने की वजह से हो जाते हैं। वहीं व्हाट्सएप पर आए दिन कोई ना कोई नया फीचर अपडेट होता हैं। अभी हाल ही में एक और फीचर की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि आने वाले नए फीचर से अब मैसेज ढूंढने में कोई परेशानी नहीं आएगी।
जी हां, अभी तक आप अपने मैसेज को ढूंढने के लिए धीरे-धीरे स्क्रॉल कर तलाशते हैं। ऐसे में काफी वक्त लग जाता है। लेकिन अब आने वाले नए फीचर के बाद आपको ऐसा नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि उस फीचर की मदद से आप तारीख से ही अपने मैसेज को ढूंढ पाएंगे। जानकारी के मुताबिक, व्हाट्सएप कंपनी अभी एक नए फीचर पर काम कर रही है। इसकी जानकारी WABetaInfo की एक रिपोर्ट से पता चली है।

बताया जा रहा है कि व्हाट्सएप यूजर्स को अभी मैसेज ढूंढने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब एक ऐसा ऑप्शन व्हाट्सएप में जोड़ा जाने वाला है जिसकी मदद से आप मैसेज आसानी से ढूंढ सकेंगे। जी हां कंपनी द्वारा बताया गया है कि अब यूजर चैट पर मैसेज को सिर्फ तारीख के हिसाब से ही ढूंढ सकेंगे। इसके लिए अब यूजर्स को अपना वक्त बर्बाद नहीं करना पड़ेगा।
Must Read : Sarkari Naukri : 94 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई, ये है आवेदन की अंतिम तारीख
हालांकि कंपनी ने ऐसे ही फीचर को 2020 में स्पॉट किया था। लेकिन उसके बाद इस पर काम नहीं किया गया लेकिन अभी जानकारी मिली है कि अब इस फीचर पर एक बार फिर से काम शुरू किया जा रहा है। ऐसे में जल्द ही इस पिक्चर को व्हाट्सएप पर जोड़ दिया जाएगा। जिसकी वजह से यूजर्स को काफी ज्यादा मदद मिल पाएगी। जैसा कि अगर आप किसी कि चैट ढूंढ रहे है और आपको उसको ढूंढने के लिए काफी वक्त लग रहा है तो अब आप सिर्फ उस मैसेज की तारीख से ही ढूंढ सकेंगे। इसके लिए अब यूज़र्स को मैसेज को स्क्रॉल करने और पढ़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
खासकर इसका फायदा ग्रुप के मैसेजेस को ढूंढने के लिए होने वाला है। दरअसल एक ग्रुप में काफी ज्यादा लोग रहते हैं। ऐसे में मैसेज भी बहुत ज्यादा हो जाते हैं। जिसकी वजह से बाद में अगर किसी मैसेज को ढूंढना पड़े तो उसमें काफी ज्यादा वक्त लगता है। लेकिन अब जो फीचर आने वाला है उसकी मदद से सिर्फ आप तारीख को याद करके ही उससे अपने पुराने मैसेज को ढूंढ सकेंगे।
