TVS Ronin 225cc: टीवीएस की पहली Scrambler लुक वाली Motorcycle हुई लॉन्च, जाने कीमत और खासियत

TVS Ronin 225cc: टीवीएस की पहली Scrambler लुक वाली Motorcycle हुई लॉन्च, जाने कीमत और खासियत

ऑटोमोबाईल, डेस्क रिपोर्ट। भारत की प्रसिद्ध टू व्हीलर निर्माता TVS ने अपनि नई Motorcycle लॉन्च कर दी। TVS Ronin 225cc के तीन वेरिएन्ट लॉन्च किए गए हैं। भारतीय बाजारों में नए Ronin की कीमत 1.49 लाख रुपये है। हालांकि कुछ दिन पहले से इस Motorcycle की जानकारी लीक हुई थी, जिसके मुताबिक नई Ronin को cruiser बताया गया था। लॉन्च के बाद यह बात साफ हो चुकी है की यह cruiser नहीं बल्कि Scrambler और Cafe racer दोनों ही डिजाइन का मिश्रण है। बता दे की यह कंपनी की पहली ऐसी मोटरबाइक है, जो भारत में पेश की गई है।

यह भी पढ़े… JEE Mains Results 2022: छात्रों को सेशन 1 के रिजल्ट का है इंतजार, सेशन 2 के लिए रेजिस्ट्रैशन हुए शुरू, जाने

इस Motorcycle के डिजाइन की बात करें तो यह ना ही क्रूजर बाइक है और ना ही स्पोर्ट्स बाइक। इसे बिल्कुल अलग और नया लुक दिया गया है। इस बाइक में राउंड शेप हेडलैंप के साथ इयर ड्रॉप आकार का फ्यूलटैंक है। साथ ही 17 इंच के एलॉय व्हील्स, एक फ्लैट सीट और उठा हुआ हैंडलबार भी शामिल है। हेडलाइट के सिग्नेचर पोजीशन में एलईडी लाइट को दिया गया है। रियर ब्रेक लाइट्स में हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।

वही इसका इंजन भी काफी दमदार है। पावरट्रेन के तौर पर Ronin में 225.9cc का इंजन दिया गया है, जो 7,750 आरपीएम पर 15.1KW की पावर और 3,750 आरपीएम पर 19.93NM की कैपेसिटी रखता है। इसके अलावा बाइक की स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटा है।

यह भी पढ़े… Moto X30 Pro जल्द आ रहा है, इसका 200MP का कैमरा देगा कई प्रसिद्ध ब्रांड को टक्कर, जाने कब होगा लॉन्च

नई Ronin के कई कलर ऑप्शंस भारत में उपलब्ध है। इसके सिग्नल टोन, डबल टोन और ट्रिपल टोन के साथ कुछ कलर ऑप्शन को पेश किए गए हैं। बाइक के 3 वेरिएन्ट हैं, इसकी शुरुआती कीमत 1.49 लाख रुपए है तो वहीं इसके टॉप क्लास की कीमत 1.70 लाख रुपए तय की गई है। बता दें कि यह दोनों ही कीमत एक्स शोरूम है। इसके मिड वेरिएन्ट TVS Ronin DS की कीमत 1.56 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है। इसके टॉप वेरिएन्ट के दो कलर उपलब्ध हैं। TVS Ronin TD ग्रे वेरिएन्ट की कीमत 1.68 लाख रुपये है और डॉन ऑरेंज की कीमत 1.71 लाख रुपये है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews