Triumph ने भारत में लॉन्च की 8 नई Chrome Edition बाइक्स, जल्द आयेगी बाजारों में नजर, जानें डिटेल्स

Triumph ने भारत में लॉन्च की 8 नई Chrome Edition बाइक्स, जल्द आयेगी बाजारों में नजर, जानें डिटेल्स

ऑटोमोबाइल, डेस्क रिपोर्ट। मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी Triumph ने अपने 8 नए क्रोम लिमिटेड एडीशन बाइक से पर्दा हटा दिया है। बहुत जल्द भारत की सड़कों पर ये बाइक्स दौड़ते नजर आएंगी। रिपोर्ट की माने तो इस साल के अंत में या 2023 की शुरुआत में इन बाइक्स डीलरशिप पूरी दुनिया में शुरू हो सकती है। बता दें की कंपनी सिर्फ एक साल के लिए क्रोम क्लेशन का प्रोडक्शन करेगी। क्रोम एडीशन कंपनी के सफर से प्रेरित है। इस एडीशन में आपको ऑरिगीनल क्रोम टैंक 1937 स्पीड ट्विन से लेकर 1960 के Tritons की झलक भी देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़े…फिल्म Kantara ने चटाई KGF को धूल, बनी अब तक की दूसरी सबसे बड़ी कन्नड़ फिल्म, की मोटी कमाई, जानें

इस बाइक के लिस्ट में Rocket 3R, 3 GT Chrome Edition, Bonneville T120, Speedmaster, Bobber Chrome Edition, Bonneville T100, Speed Twin 900 और Scrambler 900 क्रोम एडीशन शामिल है।  Rocket 3R में क्रोम फ़ील टैंक जेट ब्लैक ऐक्सेन्ट के साथ मिलती है। वहीं इसके 3 GT वर्ज़न में अलग Diablo रेड ऐक्सेन्ट मिलता है। कंपनी ने बाइक में फ्लाइ स्क्रीन, हेडलाइट बोल्स, साइड पैनल और रियर बॉडीवर्क को जोड़ा है। Rocket 3R की मिंट 20.8 लाख रुपये है और 3 GT Chrome Edition की कीमत 21.4 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है।

Bonneville T120 की कीमत 11.89 लाख रुपये है। Speedmaster और Bobber Chrome Edition की कीमत 12.85 लाख रुपये है। Bonneville T120 और Speedmaster में जेट बलावक मडगार्ड मिलता है। Bonneville T100 की कीमत 10.04 लाख रुपये एक्स शोरूम है। इस खूबसूरत क्रोम एडीशन में कोबाल्ट ब्लू टैंक के साथ मेटल स्ट्रिप दी गई है। Speed Twin 900 की कीमत 8.84 लाख रुपये है और Scrambler 900 की कीमत 9.94 लाख रुपये है, दोनों ही कीमत एक्स शो रूम है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews