Twitter Hiring Feature: ट्विटर ला रहा है नया जॉब पोस्टिंग फीचर, Linkeldn को देगा टक्कर, पढ़ें पूरी खबर

Twitter Hiring Feature: ट्विटर ला रहा है नया जॉब पोस्टिंग फीचर, Linkeldn को देगा टक्कर, पढ़ें पूरी खबर

Twitter Hiring Feature: ट्विटर पर अब तक कई बदलाव हो चुके हैं। अब ट्विटर नए फीचर पर काम रहा है। जिसके तहत सत्यापित संस्थान ट्विटर पर जॉब पोस्ट कर पाएंगे और यूजर्स भी नौकरियां ढूंढ पाएंगे। हाल ही में 5 जुलाई को मार्क ज़ुकरबर्ग की कंपनी मेटा ने थ्रेड्स ऐप को लॉन्च कर एलॉन मस्क के ट्विटर की परेशानी बढ़ा दी है। कंपनी का “ट्विटर हायरिंग” फीचर Linkldn को टक्कर दे सकता है। बता दें कि कुछ समय पहले ही मस्क ने मोनेटाइजेशन पॉलीसी और ट्वीट रीड लिमिट में में बदलाव किए हैं।

Nima Owji नामक के ट्विटर यूजर ने फीचर का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए कहा कि, “ट्विटर वेरीफाइड ऑर्गेनाइजेशन को ATS या XML फ़ीड को जोड़कर ट्विटर पर जॉब पोस्ट को डालने करने की अनुमति देगा। उन्हें अपनी रिक्त नौकरी के पदों को मिनटों में ट्विटर पर जोड़ने के लिए एक समर्थित आवेदन ट्रैकिंग सिस्टम या XML फ़ीड को कनेक्ट करना होगा।”

इस सुविधा के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को फायदा होगा। यूजर्स कंपनी द्वारा ट्विटर पर प्रदान किए गए लिंक के माध्यम से सीधा कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर पाएंगे। देखा जाए जो यह काफी हद्द तक लिंक्डइन की तरह ही काम करेगा। फिलहाल, कहा जा रहा है कि माइक्रो ब्लॉगिंग साइट जॉब लिस्टिंग या ट्विटर हायरिंग की यह सुविधा बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के देगा। संस्थानों को प्रोफाइल पर ज्यादा से ज्यादा 5 जॉब्स को पोस्ट करने की अनुमति है। हालांकि अब तक ट्विटर ने आधिकारिक तौर पर इस फीचर की घोषणा नहीं की है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews