WhatsApp पर आ रहा है नया फीचर, Document शेयर करना होगा आसान, जानें कैसे करेगा काम

WhatsApp पर आ रहा है नया फीचर, Document शेयर करना होगा आसान, जानें कैसे करेगा काम

WhatsApp New Feature: मेटा के स्वामित्व के अंतर्गत आने वाला सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म व्हाट्सऐप कई फीचर्स पर काम कर रहा है। रिसेन्ट हिस्ट्री, मल्टीपल अकाउंट लॉगिन, ईमेल लिंक, टेक्स्ट फॉर्मेट के साथ अब इस लिस्ट में डॉक्यूमेंट पीकर टूल भी शामिल हो चुका है। इस सुविधा के जरिए यूजर्स आसानी से डॉक्यूमेंट फॉर्म में वीडियो और इमेज भी भेज पाएंगे।

फीचर्स के फायदे

WABetaInfo के मुताबिक व्हाट्सऐप के कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए यह सुविधा शुरू भी कर दी है। इसे एंड्रॉयड बीटा 2.23.19.3 पर स्पॉट किया गया है। नए Document Picker Tool की मदद से यूजर्स को किसी भी डॉक्यूमेंट फाइल को सेंड करने में कोई परेशानी नहीं होगी। वे आसानी से गैलेरी के किसी भी इमेज, वीडियो और ऑडियो फाइल को शेयर कर पाएंगे। इस प्रक्रिया में फाइल की क्वालिटी पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

इन परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

वर्तमान में जब यूजर्स डॉक्यूमेंट शेयर करते हैं तो उन्हें Document और ब्राउज़ डॉक्यूमेंट का विकल्प मिलता है। इस दौरान किसी भी फाइल को ढूँढने में ज्यादा समय लगता है। साथ ही गलतियों का खतरा भी ज्यादा रहता है। लेकिन नया फीचर आने के बाद ऐसा नहीं होगा।

एचडी क्वालिटी में भेज सकते हैं फोटो-वीडियो

बता दें कि हाल ही में कंपनी ने वीडियो और फोटो के क्वालिटी को शेयरिंग के दौरान बरकरार रखने के लिए नया फीचर घोषित किया है। जिसके जरिए यूजर्स 720p या एचडी क्वालिटी में अपने मीडिया को शेयर कर सकते हैं। उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही अभी यूजर्स के लिए नए “डॉक्यूमेंट पीकर टूल” को शुरू करेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews