WhatsApp पर आया नया फीचर, यूजर्स भेज पाएंगे 60 सेकंड का वीडियो मैसेज, ऐसे करेगा काम

WhatsApp पर आया नया फीचर, यूजर्स भेज पाएंगे 60 सेकंड का वीडियो मैसेज, ऐसे करेगा काम

WhatsApp New Feature: व्हाट्सऐप फिलहाल कई नए फीचर्स पर काम कर रहा है। मेटा के अंतर्गत आने वाले सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर जल्द ही नया वीडियो मैसेज फीचर रोल आउट होने वाला है। लेटेस्ट बीटा अपडेट वाले यूजर्स इसका इस्तेमाल कर पाएंगे। एंड्रॉयड और iOS दोनों के यह सुविधा उपलब्ध होगी।

वीडियो मैसेज फीचर के तहत यूजर्स मैसेजिंग ऐप पर 60 सेकंड का वीडियो साझा कर पाएंगे। WabetaInfo के रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी के इस फीचर कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए रोलआउट भी कर दिया है। वर्तमान में केवल प्लेटफ़ॉर्म बीटा यूजर्स iOS 23.6.0.73 अपडेट और एंड्रॉयड 2.23.8.19 अपडेट वाले लोगों को सुविधा का लाभ मिल पाएगा।

बता दें कि इस फीचर की चर्चा लंबे समय से हो रही है। इस नए फीचर के तहत सेन्ड किए गए मैसेज रियल टाइम होते हैं। साथ ही यह सुविधा चैट की तरह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होगी। विडियो मैसेज को सीधे ऐप से फॉरवर्ड करने करने की अनुमति नहीं होगी। फॉरवर्ड करने से पहले स्क्रीन रिकॉर्डिंग करने सेव करना होगा।

इसके अलावा कंपनी स्क्रीन शेयरिंग फीचर पर भी काम रही है। वहीं चैट लॉक फीचर भी उपलब्ध हो चुका है। उम्मीद है कि जल्द ही नया Video Message फीचर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews