व्हाट्सएप पर मिलेंगे 3 नए फीचर्स, कम्युनिटी में पिन सकेंगे इवेंट, फाइल शेयर करना होगा आसान, पढ़ें पूरी खबर

WhatsApp New Feature

WhatsApp New Features: यूजर्स की सुविधाओं का ख्याल रखते हुए व्हाट्सएप नए-नए अपडेट्स करता है। हाल ही में मैसेजिंग एप पर स्क्रीन शेयरिंग फीचर्स को शुरू किया गया है। लेकिन कंपनी फिलहाल अन्य कई फीचर्स पर काम रही है। शेयर स्टेटस ऑन इंस्टाग्राम और म्यूजिक शेयरिंग ऑन वीडियो कॉल के साथ-साथ इस लिस्ट में 3 नए फीचर्स जुड़ चुके हैं। इसमें से एक फीचर आईफोन यूजर्स के लिए है।

कम्युनिटी के लिए मिलेगा यह खास फीचर

जल्द ही कम्युनिटी यूजर्स को “Pinned Event” नाम का खास फीचर मिलने वाला है। इस सुविधा के जरिए कम्युनिटी मेंबर अपने ग्रुप चैट के में कुछ चुनिंदा इवेंट्स के लिए रिमाइंडर सेट कर पाएंगे। यह फीचर Community Info स्क्रीन के टॉपर मौजूद होगा। कुछ बीटा यूजर्स के लिए यह सुविधा शुरू हो चुकी है।

फाइल शेयरिंग से जुड़ा नया फीचर

व्हाट्सएप फाइल शेयरिंग फीचर पर भी काम कर रहा है। इस सुविधा के जरिए यूजर्स आसपास के लोगों को आसानी से फाइल शेयर कर पाएंगे। यह फीचर्स Apple Air Drop जैसा ही होगा।

आईफोन यूजर्स को मिलेगी ये खास सुविधा

व्हाट्सएप आईफोन यूजर्स के लिए नया फीचर लाने वाला है। iOS एप पर जल्द ही “Passkey Support’ मिलेगा। हालांकि  कंपनी ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए इस फीचर की घोषणा पिछले साल ही कर दी थी। कुछ बेटा यूजर्स के लिए यह सुविधा शुरू कर दी गई है। इस फीचर के तहत पासवर्ड या पिन के बदले यूजर्स फेस आईडी, टच आईडी और डिवाइस पासवर्ड के जरिए व्हाट्सएप अकाउंट को लॉक और अनलॉक कर पाएंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews