WhatsApp पर जल्द मिलेंगे 2 नए फीचर्स, वीडियो कॉल के दौरान यूजर्स शेयर कर पाएंगे अपनी स्क्रीन, यहाँ जानें डीटेल

WhatsApp पर जल्द मिलेंगे 2 नए फीचर्स, वीडियो कॉल के दौरान यूजर्स शेयर कर पाएंगे अपनी स्क्रीन, यहाँ जानें डीटेल

WhatsApp New Features: व्हाट्सऐप यूजर्स की सुविधाओं और सुरक्षा का ख्याल रखते हुए अक्सर नए-नए अपडेट्स लाता रहता है। मैसेजिंग प्लेटफ़ॉर्म पर जल्द ही दो नए फीचर्स मिलने वाले हैं। अब वीडियो कॉल के दौरान यूजर्स अपनी स्क्रीन गूगल मीट और जूम ऐप की तरह अपना स्क्रीन शेयर कर पाएंगे। वहीं प्राइवसी को बढ़ावा देने के लिए मेटा के अंतर्गत आने वाला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “Username” का फीचर लाने वाला है। आइए इनके बारे में विस्तार से जानें-

स्क्रीन शेयरिंग फीचर

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक जल्द ही व्हाट्सऐप पर स्क्रीन शेयरिंग फीचर रोल आउट किया जाएगा। एंड्रॉयड 2.23.11.19 अपडेट करने यूजर्स इस सुविधा का लाभ उठा पाएंगे। इसकी टेस्टिंग जारी है। वीडियो कॉल के दौरान यूजर्स को एक नया आइकॉन दिखेगा, जिसपर क्लिक करते ही स्क्रीन रिकॉर्ड होगा और सामने वाले यूजर्स तक शेयर होगा। संभावनाएं है कि पुराने एंड्रॉयड वर्ज़न पर यह सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।

यूजरनेम का फीचर

टेलीग्राम की तरह व्हाट्सऐप पर भी यूजरनेम की सुविधा मिलेगी। सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म फिलहाल फोन नंबर को यूजरनेम से बदलने की टेस्टिंग कर रही है। इस फीचर के तहत यूजर्स कोई यूनिक और हमेशा याद रहने वाला यूजरनेम चुन पाएंगे। सेटिंग मेन्यू के प्रोफाइल सेक्शन में यह सुविधा नजर आयेगी। इसके तहत अलग-अलग लोगों से यूजर्स बिना फोन नंबर जाने संपर्क कर पाएंगे। यह सुविधा यूजर्स के प्राइवसी लेयर को बढ़ावा देगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews