
WhatsApp New Features: व्हाट्सऐप ने विडियो के लिए नया फीचर रोल आउट कर दिया है। अब यूजर्स वीडियो के दौरान अपनी स्क्रीन शेयर कर पाएंगे। ऐसा ही फीचर Google Meet और Zoom App पर मिलता है। इस फीचर की चर्चा लंबे समय से हो रही है। लेकिन बस इंतजार Meta के ऐलान का था, जो अब जाकर खत्म हुआ। सीईओ मार्क ज़ुकरबर्ग ने नए Screen Sharing फीचर की घोषणा कर दी है।
मिलेगी ये सुविधाएं
इस सुविधा के जरिए यूजर्स आसानी से वीडयो कॉल के वक्त फोटो, डॉक्यूमेंट और अपने शॉपिंग कार्ट को शेयर कर पाएंगे। इससे पहले स्क्रीन शेयरिंग फीचर को कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए लॉन्च किया किया था। लेकिन अब यूजर्स प्ले स्टोर से ऐप के अपडेट को इंस्टॉल करके इसका लाभ उठा सकते हैं। इतना ही अब लैंडस्कैप मोड में वीडियो कॉल कर पाएंगे। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर यूजर्स इस फीचर को इस्तेमाल कर पाएंगे
इन स्टेप्स को करें फॉलो:-
- सबसे पहले व्हाट्सऐप खोलें और वीडियो कॉल करें।
- अब वीडियो कॉल के दौरान डिस्प्ले के निचले भाग पर नजर आने वाले “Share” आइकॉन को क्लिक करें।
- दो विकल्पों में से किसी एक को चुनें- शेयर स्पेसिफिक ऐप/शेयर स्क्रीन।
- चुनने के बाद “Confirm” बटन पर क्लिक करें।
- रोकने के लिए “Stop sharing” पर क्लिक करें।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

