कमाल का है WhatsApp का ये सीक्रेट फीचर, किसी को नहीं होगा पता

कंपनी अपने यूजर्स को अधिक सुविधा देने के लिए समय-समय पर फीचर्स अपडेट करते रहती है। आज हम आपको एक ऐसे फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके बारे में बहुत कम लोगों को पता होता है।
WhatsApp Feature

WhatsApp Features : आजकल हर कोई फोन चलाता है, जिनमें तरह-तरह के ऐप्स लोग चलाते हैं। इनमें से एक व्हाट्सएप भी है, जिसे इंस्टेंट मैसेजिंग एप माना जाता है। यह Encryption होती है। जिसमें दो लोगों की चैट, वीडियो या ऑडियो कॉल की चीजों को कोई और नहीं देख या सुन सकता। बता दें कि लगभग 180 देश में व्हाट्सएप अपना जाल बिछा चुका है, जिनके करीब 2.78 अब यूजर्स है। इस एप ने ट्वीटर, फेसबुक, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम जैसे अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को भी पीछे छोड़ दिया है।

व्हाट्सएप में लोग बड़ी फाइल्स, वीडियो, ऑडियो शेयर करते हैं, कॉल करते हैं। इस ऐप के जरिए ऑफिशियल काम, स्टूडेंट की पढ़ाई वगैरह भी होती है। इन दिनों सब काम इसी एप के माध्यम से की जाती है।

व्हाट्सएप सीक्रेट फीचर (WhatsApp Features)

हाई टेक्नोलॉजी के जमाने में ऐसा आलम आ चुका है कि लोग बिना सोशल मीडिया के एक पल भी नहीं रहते हैं। वह उसके इस कदर आदि हो चुके हैं कि सुबह-शाम, सोते-जागते, बैठते, खाते-पीते फोन चलाते हुए नजर आते हैं। फैमिली के साथ बैठकर भी वह अधिकतर समय फोन पर ही बिताते हैं। यह एक तरीके का लत भी है, वैसे कंपनी अपने यूजर्स को अधिक सुविधा देने के लिए समय-समय पर फीचर्स अपडेट करते रहती है। आज हम आपको एक ऐसे फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके बारे में बहुत कम लोगों को पता होता है। दरअसल, व्हाट्सएप में मैसेज Pin करने का फीचर है।

ऐसे करें Chat Pin

  • आप किसी ग्रुप को या फिर किसी पर्सनल चैट को पिन कर सकते हैं, जिससे आपको मैसेज सर्च नहीं करना पड़ेगा, बल्कि आप बहुत ही आसानी से उन्हें मैसेज भेज पाएंगे या उनके मैसेज पढ़ पाएंगे।
  • यह फीचर आईओएस और एंड्रॉयड दोनों के लिए उपलब्ध किया जा रहा है।
  • नए अपडेट के तहत मैसेज पिन करने का समय 7 दिन का होगा जो कि डिफॉल्ट रूप से करना होगा।
  • यदि आप केवल 24 घंटे के लिए किसी पर्सनल मैसेज या फिर ग्रुप को पिन करना चाहते हैं, तो इसका ऑप्शन भी आपको नए अपडेट में मिल रहा है।
  • सबसे पहले आपको जिस चैट को पिन करना चाहते है, उसको सेलेक्ट कर लें।
  • जिसे थोड़ी देर प्रेस करके रखें।
  • जब यह सेलेक्ट हो जाए तब नीचे की ओर आपको बहुत सारे ऑप्शन देखेंगे।
  • जिसमें आपको आखरी ऑप्शन यानी More पर क्लिक करना होगा।
  • अब यहां आपको दूसरा ऑप्शन दिखेगा।
  • यहां सबसे ऊपर पिन लिखा होगा।
  • जिस पर क्लिक कर दें।
  • इस तरह आपका वह चैट या फिर ग्रुप पिन हो जाएगा।
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews