WhatsApp Update: किसी भी प्लेटफॉर्म से भेज पाएंगे व्हाट्सऐप पर मैसेज, जल्द मिलेगा नया फीचर, ऐसे करेगा काम

WhatsApp Update: किसी भी प्लेटफॉर्म से भेज पाएंगे व्हाट्सऐप पर मैसेज, जल्द मिलेगा नया फीचर, ऐसे करेगा काम

WhatsApp Update: व्हाट्सऐप यूजर्स अब दूसरे प्लेटफ़ॉर्म के यूजर्स से चैटिंग कर पाएंगे। जल्द ही मेटा के स्वामित्व के अंतर्गत आने वाले सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म नया फीचर लाने जा रहा है। जिसका नाम “Third Party Apps Chat Support” बताया जा रहा है।

कैसे काम करेगा फीचर?

इस इंटरऑपरेबल और क्रॉस-प्लेटफ़ॉर्म मैसेजिंग फीचर के जरिए यूजर्स किसी को किसी भी ऐप्स के माध्यम से मैसेज कर पाएंगे। इसका मतलब यह है कि व्हाट्सऐप यूजर्स Signal, Telegram और अन्य प्लेटफ़ॉर्म पर आसानी से मैसेज भेज पाएंगे और चैट कर पाएंगे है। यूजर्स को एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर सीमित रहने की जरूरत नहीं होगी। इससे उन लोगों को फायदा होगा, जिनके संपर्क में रहने वाले लोग दूसरे ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं, जिसके कारण बातचीत में मुश्किलें आती है।

एंड्रॉयड वर्ज़न 2.23.19.8 पर मिलेगी सुविधा

WABetaInfo के मुताबिक व्हाट्सऐप का नया फीचर एंड्रॉयड वर्ज़न 2.23.19.8 के लिए उपलब्ध होगा। यूजर्स गूगल प्ले स्टोर पर जाकर अपडेटेड ऐप को इंस्टॉल करके इस सुविधा का लाभ उठाया पाएंगे। कंपनी इसकी फीचर पर काम कर रही है। इसकी आधिकारिक घोषणा अब तक नहीं हुई है।

एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन पर क्या होगा खतरा?

थर्ड पार्टी एप चैट सपोर्ट फीचर के करण कई चुनौतियों भी सामने आई है। यह सुविधा एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन को खंडित कर सकती है। लेकिन उम्मीद है कि व्हाट्सऐप इंटरऑपरेबल और क्रॉस-प्लेटफ़ॉर्म मैसेजिंग फीचर के साथ-साथ अपने End to End Encryption को भी बनाए रखेगा। कंपनी के पास इससे जुड़े नियमों के साथ खुद को संरेखित करने और यूरोपियन यूनियन में इंटरऑपरेबिलिटी प्रदान करने के लिए 6 महीने का समय है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews