X Update: एलन मस्क का नया ऐलान- जल्द बदलने वाला है एक्स का एल्गोरिद्म, क्लिकबेट पोस्ट करने वालों की खैर नहीं

X Update: एलन मस्क का नया ऐलान- जल्द बदलने वाला है एक्स का एल्गोरिद्म, क्लिकबेट पोस्ट करने वालों की खैर नहीं

X New Update: एलन मस्क ने जब से एक्स की कमान सभांली है तब से उसमें नए नए प्रयोग करते रहते है। इस बार ही वो कुछ ऐसा ही करने वाले है। दरअसल मस्क ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि X का एल्गोरिद्म अपडेट होने वाला है। इसी के साथ इसे जल्द ही रिलीज भी कर दिया जाएगा। आइए जानते है मस्क के इस फैसले के पीछे की वजह साथ ही ये भी कि क्लिकबेट क्या है।

मस्क का सोशल मीडिया पोस्ट

मस्क बीते कुछ महीनों से एक्स (पूर्व में ट्विटर) में कई सारे बदलाव कर रहे हैं। वो कभी इसमें नए फीचर जोड़ते है तो कभी फ्री में प्रीमियम सर्विस देने का ऐलान करते है। हाल ही में मस्क ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट लिखा जिसमें उन्होंने बताया कि वो जल्द ही X के एल्गोरिद्म में बदलाव करने जा रहे है। लोगों को एक्स का ये बदलाव जल्द देखने को मिल सकता है।

क्लिकबेट पोस्ट का होगा सफाया

एलन मस्क ने पोस्ट के जरिए बताया कि वो एक्स के एल्गोरिद्म में बदलाव करने जा रहे है। इसके पीछे उन्होंने कहा कि ऐसा करने से एक्स के क्लिकबेट पोस्ट को हटाने में आसानी होगी। बता दें कि क्लिकबेट गुमराह करने वाले पोस्ट होते है। मस्क ने बताया कि अब क्लिकबेट यानी गुमराह करने वाले पोस्ट को एक्स से हटा दिया जाएगा और इसके लिए एक्स के एल्गोरिद्म में बदलाव करने की जरूरत है। हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि ये कब होगा।

भारत में आने वाले है मस्क

जानकारी के मुताबिक एलन मस्क भारत के दौरे पर भी आने वाले हैं। वो इस महीने के आखिरी में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी कर सकते है। बताया जा रहा है कि मस्क का ये दौरा टेस्ला के निवेश योजनाओं के साथ भारत में नया कारखाना खोलने को लेकर है। इसलिए वो भारत के दौरे पर आ रहे है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews