टीकमगढ़ में पति-पत्नी की भूख से मौत का आरोप, चार बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया

टीकमगढ़ में पति-पत्नी की भूख से मौत का आरोप, चार बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया

टीकमगढ़/आमिर खान

देश भर में जहां कोरोना की महामारी है, ऐसे में ग्रामीण अंचलों में भूखमरी जैसे स्थिति निर्मित होना लाजमी है। ताजा मामला टीकमगढ़ जिले के जतारा विधानसभा के ग्राम जरुआ से सामने आया है जहां भूख के चलते पति पत्नी ने दम तोड़ दिया है। मामले की जानकारी लगते ही जिला प्रशासन के अधिकारी गांव में पहुंच गए हैं और जांच शुरू कर दी गई है। इन मौतों के बाद से यह अंदाजा साफ लगाया का सकता है कि इन दिनों टीकमगढ़ जिले में ग्रामीण अंचलों की हालात कितनी खराब है।

टीकमगढ़ जिले के जरूआ के रहने वाले सुखदास चढ़ार की मौत 25 तारीख को होना बताई जा रही है, तो वहीं उसकी पत्नी लक्ष्मी की मौत 19 तारीख को होने की जानकारी सामने आई है। इनके जाने के बाद इनके चार बच्चों के सिर से मां बाप का साया उठ गया है। बताया जा रहा है कि मृतक दंपति के पास जो खेती की जमीन थी उसे उन्होने गिरवी रखा था, साथ ही जो राशन का गेहूं मिला था, उसे बेचकर कुछ इलाज के लिए पैसा खर्च कर दिया था जिससे इनके ऊपर और आर्थिक संकट गहरा गया था। इस वजह से इनके घर में खाने के लाले पड़ गए थे।

गांव के लोगों का कहना है कुछ दिनों से गांव के लोग इनकी मदद कर रहे थे। वहीं मृतक दंपति के बच्चों ने भी भूख से मां बाप की मौत होना कही है। इनकी एक बच्ची ने बताया कि हमारे घर कुछ भी खाने को नहीं था और हम लोग भूखे रहते थे, लेकिन गांव के लोग खाना देते थे, उससे मां और पापा हम लोग का पेट भरकर खुद भूखे सो जाते थे, यही वजह है जिससे वो हमें छोड़कर इस दुनिया से चले गए हैं।

मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। जतारा तहसीलदार सतीश वर्मा का कहना है कि मै अभी गांव पहुंचा हूं, जांच शुरू कर दी है, जांच के बाद ही कुछ बोल पाऊंगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews