MP: एक ही परिवार के 5 लोग घर में फंदे पर झूलते मिले, इलाके में सनसनी, मौके पर पुलिस बल

MP: एक ही परिवार के 5 लोग घर में फंदे पर झूलते मिले, इलाके में सनसनी, मौके पर पुलिस बल

टीकमगढ़, आमिर खान
मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले से बड़ी खबर मिल रही है। यहां एक ही परिवार के पांच सदस्य फांसी के फंदे पर झूलते मिले है।पुलिस अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है। मामले की जांच के लिए अफसर मौके पर पहुंचे और शवों को नीचे उतारा। फिलहाल स्प्ष्ट नही हो पाया है कि यह आत्महत्या या हत्या का मामला है।वही एक साथ 5 लोगों की मौत से शहर में सनसनी फैल गई है।घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, टीकमगढ़ जिले के खरगापुर थाना इलाके के वार्ड नंबर 8 में रहने वाले मनोहर सोनी और पत्नी सहित परिवार के 5 सदस्य घर में फांसी के फंदे पर झूलते हुए मिले है ।सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक प्रशांत खरे मौके पर पहुँचे। बताया जा रहा है कि सुबह जब दूध देने वाला घर पर आया और काफी देर तक आवाज देने के बाद भी किसी ने दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो देखा कि 5 लोग फंदे पर लटके हुए है।पुलिस ने एक एक शव को नीचे उतारा है। 4 सदस्य एक कमरे में और मनोहर सोनी का शव एक अन्य कमरे में मिला है। यहां एफएसएल की टीम भी पहुंच रही है।

बताया जा रहा है कि धरमदास सोनी उम्र 62 साल रिटायर्ड बैटनरी में चपरासी थे, जिसे पेंशन मिलती थी। मनोहर सोनी उम्र 27 साल जो बेरोजगार है, हाल ही में उसने मंडी में दुकान ली थी जो निर्माणाधीन है। धर्मदास के तीन लड़की थी, तीनों की शादी हो चुकी है। धर्मदास के लड़के की पत्नी सोनम उम्र 25 साल जो ग्रहणी थी, शादी करीब 8 वर्ष पहले हो चुकी है, इनका एक लड़का है सानिध्य, जिसकी उम्र 4 साल। धर्मदास सोनी की पत्नी पुना सोनी उम्र 55 साल जो ग्रहणी थी, सभी लोग एक ही मकान में बने कमरों में पूरा परिवार रहता था। धरमदास सोनी एवं उनकी दो अन्य भाइयों नाम 6 एकड़ जमीन है आज दिनांक 23.08 .2020 को मोहल्ले के लोगों द्वारा बताया कि धर्म का सोनी का पूरा मकान अंदर से कुंडी लगाकर बंद है सूचना मिलने पर थाना प्रभारी तथा थाना खरगापुर मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस द्वारा मौका मुआयना किया जा रहा है।

कमरे के अंदर की हालत को देख कर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। क्योंकि जिन लोगों ने भी खुदकुशी की है, सभी के पैर जमीन से सटे हुए हैं और गले में फांसी का फंदा लटका हुआ है। ऐसे में सवाल है कि जमीन को जब पैर टच कर रहा है, तो खुदकुशी कैसे हो सकता है। पुलिस इन तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाने में जुटी है कि यह हत्या है या आत्महत्या।

कांग्रेस ने सरकार को घेरा
इस घटना पर एमपी कांग्रेस ने सरकार की घेराबंदी की है। कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा है कि मप्र में एक परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, पति, पत्नी, पुत्र बहू और पोते की हुई मौत..!“हे ईश्वर ! हमारे मध्यप्रदेश की रक्षा करो”

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews