Lokayukta Action : सीएम राइज स्कूल शिक्षक 5000/- रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Lokayukta Action : सीएम राइज स्कूल शिक्षक 5000/- रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Lokayukta Action : लोकायुक्त पुलिस सागर की टीम ने एक बार फिर एक रिश्वतखोर शासकीय सेवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी अतिथि शिक्षक वर्ग 1 है, लोकायुक्त ने उसे 5000/- रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथ पकड़ा है।

सीएम राइज स्कूल में पदस्थ पीटीआई ने साथी शिक्षक से मांगी रिश्वत 

सागर लोकायुक्त एसपी योगेश्वर शर्मा से मिली जानकारी के मुताबिक टीकमगढ़ जिले खरगापुर तहसील में स्थित सीएम राइज स्कूल में पदस्थ अतिथि शिक्षक वर्ग 1 देवी दयाल साहू ने एक शिकायती आवेदन उनके कार्यालय में दिया था। आवेदक ने सीएम राइज स्कूल में पदस्थ पीटीआई अरुण कुमार जैन पर रिश्वत मांगे जाने के आरोप लगाये थे।

पिछले महीने के सिग्नेचर कराने के बदले मांगे 5000/- रुपये 

आवेदक देवी दयाल साहू ने लिखा कि पीटीआई अरुण कुमार जैन ने उनसे रजिस्टर में जुलाई महीने के सिग्नेचर कराने के बदले 5000/- रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने इसकी सत्यता का पता लगाया और फिर जब रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण मिल गया तो फिर ट्रेप की प्लानिंग की।

सीएम राइज स्कूल कार्यालय में रिश्वत लेते पीटीआई गिरफ्तार 

आरोपी पीटीआई  अरुण कुमार जैन ने आवेदक देवी दयाल साहू को आज सीएम राइज स्कूल खरगापुर के कार्यालय में रिश्वत की राशि के साथ बुलाया था, आवेदक देवी दयाल ने कार्यालय पहुंचकर जैसे ही रिश्वत की राशि 5000/- रुपये पीटीआई अरुण कुमार जैन को दिए बाहर तैयार खड़ी सागर लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड लिया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews