
Tikamgarh News : मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक नाबालिग पुत्र ने अपनी ही मां की गोली मारकर हत्या कर दी। जिससे मौके पर ही मां की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस महिला को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही, आरोपी बेटे को भी गिरफ्तार कर लिया है। आइए जानते हैं पूरा मामला…
मां के लिए बना काल
माँ जग का सर्वश्रेष्ठतम रूप है। दुनिया में मां को भगवान का दर्जा दिया जाता है। अगर, माँ ना होती तो शायद हम या आप, हममे से कोई भी ना होता या यूं कहें कि शायद सृष्टि ही ना होती। संतान होने के बाद मां दुनिया की मोहमाया छोड़कर अपने हिस्से की सारी खुशी और प्यार अपने बच्चे पर लुटा देती है। स्पष्ट रूप में कहें तो माँ शब्द को हम शब्दों में बयाँ नही कर सकते लेकिन कई बार मां के कोख से दानव का जन्म हो जाता है, जिससे नाश के सिवा कुछ नहीं मिलता। ऐसा ही कुछ हुआ टीकमगढ़ के देहात थाना इलाके के भगतनगर कालोनी में रहने वाली सपना रजक के साथ, जिसने 9 महीने अपने गर्भ में धारण कर उसे इस संसार में लाई। वहीं, आज मां के लिए काल बन गया।
पिता की लायसेंसी बंदूक थी
मिली जानकारी के मुताबिक, भग्तनगर कालोनी के रहने वाले रमेश रजक की पत्नी सपना रजक को उसके ही नाबालिग पुत्र ने बंदूक मारकर हत्या कर दी। बता दें आरोपी ने जिस बंदूक से गोली मारी वो बंदूक उसके पिता की लायसेंसी बंदूक थी। इधर सूचना पाते ही देहात थाना प्रभारी प्रीति भार्गव मौके पर पहुंची और वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। जानकारी लगने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
[dgv_vimeo_video id=”789990732″]
कार्रवाई जारी
मामले को लेकर थाना प्रभारी प्रीति भार्गव ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा और देख कि महिला की हत्या हुई है। घटना स्थल से ही पुलिस ने नाबालिग आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। देहात थाना पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में लेकर सपना के शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
टीकमगढ़ से आमिर खान की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

