MP Politics: गोपाल भार्गव के बयान पर बोले पूर्व मंत्री के बेटे- मैं जवाब नहीं दूंगा

गोपाल भार्गव

निवाड़ी, मयंक दुबे। शिवराज सरकार (Shivraj Government) में कैबिनेट मंत्री और निवाड़ी जिले के प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव  (Gopal Bhargava) के बयान के बाद दिवंगत कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर (Brijendra Singh Rathore) के पुत्र नितेन्द्र सिंह राठौर की प्रतिक्रिया सामने आई है। पूर्व मंत्री के बेटे ने कहा कि जिस तरह के शब्दों का प्रयोग कैबिनेट मंत्री जी ने किया है, वैसे तो कोई आम इंसान भी किसी दिवगंत के लिए नहीं करता। मेरे पिता के संस्कार ऐसे है कि मैं इसका जबाब नही दूँगा, इसका जवाब तो पृथ्वीपुर  की जनता आपको देगी।

यह भी पढ़े.. विधानसभा अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- विधायक पद और भाजपा नहीं छोड़ी है

दरअसल, निवाड़ी जिले के प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव का एक वीडियो (Video Viral) सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह पृथ्वीपुर के सिमरा में लोगों को संबोधित कर रहे हैं। इस वीडियो में जनता को संबोधित करते हुए इस विधानसभा को पूर्व में असुरों के आतंक से त्रस्त बता रहे हैं। गोपाल भार्गव ने कहा कि “मैंने देखा है उस आतंक को…” बिना किसी का नाम लिए उन्होंने कहा कि “विधायक रहे, मंत्री रहे, लेकिन संपत्ति बनाने के अलावा ऐसा कोई काम नहीं किया जो उल्लेखनीय हो।”

यह भी पढ़े.. आखिर कांग्रेस के किस पूर्व मंत्री को गोपाल भार्गव ने कहा असुर!

गौरतलब है कि पृथ्वीपुर से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर का कुछ दिन पहले कोरोना के कारण निधन हो गया था। अब यह विधानसभा सीट (Prithvipur assembly seat) रिक्त है और जल्द इस पर उपचुनाव होने वाला है। यह भी सर्वविदित है कि पृथ्वीपुर विधानसभा से आज तक के इतिहास में केवल स्वर्गीय बृजेंद्र प्रताप सिंह ही मंत्री रहे। ऐसे में गोपाल भार्गव के बयान के मायने बिल्कुल साफ दिखाई देते हैं। हालांकि भार्गव ने किस संदर्भ में पूर्व विधायक व मंत्री को असुर कह दिया, यह समझ से परे है, लेकिन उनके इस बयान के बाद कांग्रेस हमलावर हो गई है और अब उनके बेटे का बयान सामने आया है।

https://vimeo.com/596663457

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews