टीकमगढ़ : पुलिस की कार्रवाई , 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

police

टीकमगढ़, आमिर खान। बीती 30 तारीख को एक नव विवाहिता महिला से बलात्कार करने के मामले में पुलिस (Police) ने आरोपी प्रमोद पटेरिया के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया था। इसके बाद से यह आरोपी फरार हो गया था। फरारी के बाद आरोपी प्रमोद पटेरिया के विरूद्ध एसपी प्रशांत कुमार (SP Prashant Kumar) ने 5 हजार रूपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने आज आरोपी प्रमोद पटेरिया को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला ने बीजेपी विधायक नंदनी मरावी पर लगाया ये आरोप, पुलिस जाँच में जुटी, वीडियो वायरल

कोतवाली के नव नियुक्त थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने खुलासा करते हुए बताया कि अधीक्षक टीकमगढ़ प्रशांत खरे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एमएल चौरसिया व एसडीओपी टीकमगढ़ कृष्ण पाल सिंह के निर्देशन में फरार आरोपियों की धरपकड़ लगातार जारी रही। इसी क्रम में आज थाना कोतवाली टीकमगढ़ के अपराध क्रमांक 930/20 धारा 376,450,506 भादवि मे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी प्रमोद पटेरिया को थाना प्रभारी कोतवाली टीकमगढ़ सुनील शर्मा के नेतृत्व में उप निरीक्षक अनफासुल हसन एंव अनुजा मिश्रा, आरक्षक कपिल शर्मा के द्वारा गिरफ्तार किया गया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews