जिला प्रशासन के तानाशाह रवैया से नाराज समाजसेवी ने की आत्मदाह की कोशिश

जिला प्रशासन के तानाशाह रवैया से नाराज समाजसेवी ने की आत्मदाह की कोशिश

टीकमगढ़। आमिर खान।

टीकमगढ़ जिला प्रशासन इन दिनों सवालों के घेरे में खड़ा है। जिला प्रशासन पर आरोप है कि यह तानाशाह हो चुका है, इसी को लेकर लगातार समाजसेवी संगठन इसका विरोध कर रहे हैं। नगर पालिका से 1500 गायब फाइलों के मामले में जहां युवक कांग्रेस ने जिला प्रशासन को घेरा है, तो वहीं आज एक समाजसेवी रमाशंकर पस्तोर ने इस तानाशाह रवैया से नाराज होकर आत्मदाह का प्रयास किया, फिलहाल पुलिस ने इनके हाथ से पेट्रोल की कुप्पा छीन लिया।

टीकमगढ़ के दिगोड़ा निवासी रमाशंकर ने आज जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने जमकर हंगामा किया। साथ ही आत्मदाह करने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस को समय से इसकी जानकारी लग गई और पुलिस ने पेट्रोल का डिब्बा इनके हाथ से छीन किया। इसके बाद रमाशंकर ने संयुक्त कार्यालय के बाहर खूब जिला प्रशासन की मुखिया कलेक्टर हर्षिका सिंह सहित एसडीएम और तहसीलदार पर तानाशाह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा टीकमगढ़ में किसी भी शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं होती। मैंने 28 तारीख को एक लिखित शिकायत की थी जिसमें मैंने राजस्व निरक्षक के साथ अन्य पर गणतंत्र दिवस पर झंडा वंदन न करने का आरोप लगाया था, किन्तु आज तक इसने विरूद्ध कोई कार्यवाही नहीं हुई, जिस कारण मैंने आज यह कदम उठाया। फिलहाल अब इस सारे मामले में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews